फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Two friends injured in a rod attack, FIR registered

Gurugram News: रॉड से हमला कर दो दोस्तों को किया घायल, प्राथमिकी दर्ज

Thu, 09 Jul 2026 07:25 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jul 2026 07:25 PM IST
विज्ञापन
Two friends injured in a rod attack, FIR registered
गुरुग्राम। सोहना सिटी थाना क्षेत्र में लाखूवास गांव में एक युवक ने रॉड से हमला कर दो दोस्तों को घायल कर दिया। पीड़ित की शिकायत पर संजय नामक युवक के खिलाफ सोहना सिटी थाने में संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

लाखूवास गांव निवासी हरपाल सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह 6 जुलाई की देर शाम करीब 8:30 बजे अपने दोस्त अनिल सिवाच के साथ गांव के ही कृष्ण नंबरदार के कार्यालय में बैठे थे। इसी दौरान कृष्ण नंबरदार का लड़का संजय ने आकर कार्यालय से बाहर जाने के लिए कहा। जब वे कार्यालय से निकले तो संजय ने रॉड से हरपाल सिंह व अनिल सिवाच पर हमला कर घायल कर दिया। आरोप है कि मारपीट के दौरान अनिल की जेब से 20 हजार रुपये भी निकाल लिए। घायलों को उपचार के लिए सोहना के अस्पताल में भर्ती कराया जहां से उनको सेक्टर-10 स्थित नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया। मामले की छानबीन हेड कांस्टेबल सतबीर सिंह कर रहे हैं। सोहना सिटी थाने के प्रभारी व निरीक्षण रविंद्र ने बताया कि जल्द ही आरोपी संजय को गिरफ्तार करके आगामी कार्रवाई की जाएगी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed