सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Two injured, including a woman, after house roof collapses.

Gurugram News: घर की छत ढहने से महिला समेत दो घायल

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 25 Mar 2026 07:47 PM IST
विज्ञापन
Two injured, including a woman, after house roof collapses.
विज्ञापन
दोनों महिलाएं अस्पताल में उपचाराधीन, घायलों में एक महिला गर्भवती है, सिटी थाने की पुलिस कर रही छानबीन अभी तक मामले में नहीं दी कोई शिकायत
Trending Videos

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। सिटी थाना के अंतर्गत रोशनपुरा में एक पुराने मकान को तोड़ने के दौरान छत गिरने से बुधवार की दोपहर दो महिला मजदूर घायल हो गईं। इनमें एक महिला गर्भवती है। दोनों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। छत गिरने से दो महिलाएं घायल होने की सूचना पर सिटी थाने की पुलिस मौके पर गई थी। मामले में अभी पुलिस को कोई शिकायत नहीं दी गई है।
रोशनपुरा में एक जर्जर मकान को तोड़ने का काम चल रहा है। बुधवार की दोपहर के समय दोनों महिला मजदूर मकान की छत पर बैठकर खाना खा रही थीं। इसी दौरान पूरी छत अचानक भर-भराकर नीचे गिर गई और दोनों महिलाएं मलबे के नीचे दब गईं। बताया जा रहा है कि जर्जर मकान को तोड़ने के दौरान सुरक्षा मानकों का पालन नहीं किया गया। मजदूरों को हेलमेट, बेल्ट या अन्य आवश्यक सुरक्षा उपकरण उपलब्ध नहीं कराए गए थे। बिना किसी सुरक्षा घेरे के काम कराया जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

छत गिरने की आवाज सुनकर आसपास हड़कंप मच गया। वहां मौजूद युवकों ने तुरंत मलबा हटाना शुरू किया और दोनों महिलाओं को बाहर निकाला गया। सूचना मिलने पर सिटी थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों घायल महिलाओं को उपचार के लिए पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
सिटी थाने के प्रभारी इंस्पेक्टर मदन ने बताया कि छत गिरकर महिलाएं घायल होने के मामले में अभी कोई शिकायत नहीं दी गई है। मकान मालिक व ठेकेदार को बुलाया गया है, ताकि हादसे के बारे में सही जानकारी मिल सके। मामले में कोई शिकायत आती है तो प्राथमिकी दर्ज करके आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed