{"_id":"6a5a498a98dc5a382301842d","slug":"two-leopards-spotted-outside-sector-54-society-video-goes-viral-causing-panic-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-94802-2026-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: सेक्टर-54 की सोसाइटी के बाहर दिखे दो तेंदुए, वीडियो वायरल होने से दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: सेक्टर-54 की सोसाइटी के बाहर दिखे दो तेंदुए, वीडियो वायरल होने से दहशत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अरावली वन क्षेत्र से भटककर आबादी वाले इलाके में पहुंचने का आशंका
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। शहर के सेक्टर-54 स्थित एक रिहायशी सोसाइटी के मुख्य प्रवेश द्वार के बाहर दो तेंदुए दिखाई देने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद आसपास की सोसाइटियों के निवासियों में दहशत का माहौल है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार दोनों तेंदुए अरावली वन क्षेत्र से भटककर आबादी वाले इलाके में पहुंच गए थे।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार तेंदुए देर रात सोसायटी के गेट के पास कुछ देर तक घूमते रहे और फिर आसपास के क्षेत्र की ओर बढ़ गए। वन विभाग ने बताया कि टीम को सतर्क कर दिया गया है और क्षेत्र में निगरानी बढ़ा दी गई है, ताकि तेंदुओं की गतिविधियों पर नजर रखी जा सके। स्थानीय निवासियों का कहना है कि पिछले कुछ दिनों से इलाके में आवारा कुत्तों की संख्या में भी कमी देखी जा रही है। कई लोग इसे तेंदुओं की मौजूदगी से जोड़कर देख रहे हैं, हालांकि वन विभाग ने इस संबंध में किसी भी प्रकार की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। वन विभाग ने लोगों से अपील की है कि यदि तेंदुआ दिखाई दे तो उसके पास जाने, वीडियो बनाने या भीड़ जुटाने का प्रयास न करें। तुरंत विभाग की हेल्पलाइन या स्थानीय प्रशासन को सूचना दें और बच्चों व पालतू जानवरों को रात के समय खुले में अकेला न छोड़ें। विभाग का कहना है कि स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।