{"_id":"69b5b70e1f36082a7a015c13","slug":"uphc-running-on-rent-may-be-locked-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-82093-2026-03-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: किराये पर चल रही यूपीएचसी पर लग सकता है ताला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: किराये पर चल रही यूपीएचसी पर लग सकता है ताला
विज्ञापन
विज्ञापन
राजेंद्र पार्क पीएचसी का दस महीने से किराया बकाया
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। राजेंद्र पार्क स्थित एक यूपीएचसी (यूनियन प्राइमरी हेल्थ सेंटर) पर स्थिति गंभीर हो गई है। बताया जा रहा है कि इस केंद्र का किराया पिछले दस महीनों से जमा नहीं किया गया है। मकान मालिक हरीश ने चेतावनी दी है कि यदि लंबित किराया समय रहते न भरा गया, तो सोमवार को केंद्र पर ताला लगाया जा सकता है।
मकान मालिक का कहना है कि उन्होंने इस बारे में पहले ही सिविल सर्जन कार्यालय में लिखित शिकायत दर्ज कराई है लेकिन इसके बावजूद अब तक किराया जमा नहीं कराया गया है। किराए संबंधी रेंट एग्रीमेंट पर सिविल सर्जन के दस्तखत भी नहीं हो पाए हैं।
यह यूपीएचसी रोजाना लगभग 80–90 मरीजों को स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करता है। यदि केंद्र पर ताला लग जाता है, तो इन मरीजों का इलाज प्रभावित होगा और स्थानीय लोग गंभीर परेशानियों का सामना कर सकते हैं। मकान मालिक हरीश ने कहा है कि केंद्र की नियमित सेवाएं सुनिश्चित करने के लिए रेंट एग्रीमेंट और लंबित किराए का तुरंत निपटारा जरूरी है। इससे न केवल मरीजों को राहत मिलेगी बल्कि केंद्र की संचालन क्षमता भी बनी रहेगी।
-- -
यूपीएचसी का लंबित किराया जमा कराने और वर्तमान समस्या को सामान्य करने के लिए उच्चस्तर को मेल किया गया है। इस मामले में जल्द ही आवश्यक कार्रवाई होगी और मरीजों को इलाज में कोई परेशानी नहीं होगी। - डाॅ. लोकवीर, सीएमओ, स्वास्थय विभाग
Trending Videos