फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Vacant plot turns into a garbage dump; Chandan Vihar residents distressed.

Gurugram News: खाली प्लॉट बना कूड़ाघर, चंदन विहार के लोग परेशान

Sat, 11 Jul 2026 07:20 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jul 2026 07:20 PM IST
विज्ञापन
Vacant plot turns into a garbage dump; Chandan Vihar residents distressed.
महीनों से जमा कचरे से बदबू और गंदगी का संकट, नियमित सफाई की मांग
विज्ञापन

न्यू गुरुग्राम। सेक्टर-110 स्थित चंदन विहार के खाली प्लॉट में महीनों से जमा कूड़े के ढेर ने स्थानीय लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। कचरे से उठने वाली बदबू और गंदगी के कारण राहगीरों व आसपास रहने वाले लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। तेज हवा चलने पर कचरा आसपास की दुकानों और रास्तों तक पहुंच जाता है। स्थानीय दुकानदारों का कहना है कि नगर निगम की ओर से नियमित कूड़ा उठाने की व्यवस्था नहीं होने के कारण लोग खाली स्थान पर कचरा डाल देते हैं। कई बार शिकायत करने के बाद भी समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो सका है।दुकानदार कुलदीप ने बताया कि खाली प्लॉट में कूड़ा डालने पर रोक लगाई जानी चाहिए, क्योंकि बदबू के कारण आसपास रहना मुश्किल हो रहा है। वहीं पवन ने प्रशासन से जल्द कूड़ा हटाने और नियमित सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed