{"_id":"6a4faa6aeb39e2ef110a6d00","slug":"volvo-bus-ran-over-the-stopper-due-to-drivers-mistakevolvo-bus-ran-over-the-stopper-due-to-drivers-mistake-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-93937-2026-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: चालक की गलती से स्टॉपर के ऊपर चढ़ी वाॅल्वो बस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: चालक की गलती से स्टॉपर के ऊपर चढ़ी वाॅल्वो बस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बस के आगे काेई सवारी नहीं होने से हादसा टला
गुरुग्राम। शहर के मुख्य बस अड्डा पर बृहस्पतिवार की दोपहर को चालक की गलती से एक वॉल्वो बस स्टॉपर पर चढ़ गई। गनीमत रही कि वॉल्वो बस के आगे कोई सवारी मौजूद नहीं थी, वरना कोई बड़ा हादसा हो सकता था। हालांकि चालक ने तुरंत ब्रेक लगाकर बस को नियंत्रित कर लिया।
बृहस्पतिवार की दोपहर करीब 12 बजे एक वॉल्वो बस गुरुग्राम से चंडीगढ़ जाने के लिए रवाना हो रही थी। बस में करीब 20 सवारियां भी बैठी थी। जैसे ही चालक ने वॉल्वो बस को स्टार्ट किया, तभी एकदम से बस झटके साथ स्टॉपर पर चढ़ गई। हालांकि, इस दौरान बस के सामने कोई सवारी नहीं थी। चालक ने तुरंत ब्रेक लगाकर बस को नियंत्रित किया और पीछे हटाकर बस को स्टॉपर से उतारा। इसके बाद चालक बस को लेकर गंतव्य की ओर निकल गया। डिपो अधिकारियों ने इस घटना के बारे में जानकारी नहीं होने की बात कही है। संवाद