{"_id":"6a43c5efa685272eac01e763","slug":"warehouse-workers-were-assaulted-and-their-bikes-were-also-damaged-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-93090-2026-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: गोदाम कर्मियों साथ की मारपीट, बाइक को भी तोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: गोदाम कर्मियों साथ की मारपीट, बाइक को भी तोड़ा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीड़ित की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की
गुरुग्राम। खेड़कीदौला थाना क्षेत्र में 24 जून को बाइक सवार युवकों ने रास्ता रोककर गोदाम कर्मचारी व उसके साथियों के साथ मारपीट की। साथ ही पीड़ित की बाइक में भी तोड़फोड़ की। आरोपी पीड़ितों को जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। पीड़ित की शिकायत के आधार पर पुलिस ने खेड़कीदौला थाने में अज्ञात युवकों के खिलाफ सोमवार को संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की है।
पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने बताया कि पुलिस सीसीटीवी फुटेज, बाइक नंबर व अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान कर रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार करके आगामी कार्रवाई की जाएगी। बिहार के वैशाली निवासी अलीराजा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वे वर्तमान में गुरुग्राम के सेक्टर-76 स्थित शिवाली टाइल्स के गोदाम में कार्यरत हैं। 24 जून को ड्यूटी खत्म होने के बाद अपने साथी रोकेश के साथ एक अन्य सहकर्मी राजू को खेड़कीदौला बस स्टॉपेज पर के पास छोड़ने जा रहे थे। इसी दौरान दो बाइकों पर सवार चार युवकों ने उनकी बाइक को रुकवा लिया। युवकों के हाथों में डंडे थे। युवकों ने अलीराजा व उनके दोनों साथियों के साथ मारपीट शुरू कर दी। किसी तरह तीनों अपनी जान बचाकर मौके से भाग निकले। जाते समय आरोपी उन्हें जान से मारने की धमकी देकर चले गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूचना मिलने पर खेड़कीदौला थाने की पुलिस ने घायल अलीराजा के बयान दर्ज किए व घटनास्थल के आसपास की सीसीटीवी फुटेज खंगाली। मामले की छानबीन हेड कांस्टेबल अमित कर रहे हैं।