{"_id":"6a33f61d0ef7be23ca078e1e","slug":"waste-management-system-to-improve-from-july-1-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-91878-2026-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: एक जुलाई से सुधरेगी कचरा प्रबंधन व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: एक जुलाई से सुधरेगी कचरा प्रबंधन व्यवस्था
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सोहना नगरपरिषद ने 10 वर्षों के लिए एजेंसी को दिया ठेका, आग की घटनाओं पर भी लगेगा अंकुश
नंबर गेम -38 टन प्रतिदिन निकलता है कूड़ा
6.5 करोड़ रुपये खर्च करेगी परिषद
संवाद न्यूज एजेंसी
सोहना। सोहना नगरपरिषद में एक जुलाई से कचरा प्रबंधन व्यवस्था में सुधार देखने को मिलेगा। परिषद ने एक एजेंसी को 10 वर्षों के लिए साफ-सफाई की जिम्मेदारी सौंपी है। वहीं, कूड़ा केंद्र में आए दिन आग लगने की घटनाओं पर भी अंकुश लगाने की योजना है।
सोहना कस्बे में वार्ड नंबर 13, पुराने अलवर मार्ग पर नगरपरिषद ने कूड़ा केंद्र स्थापित किया है, जहां पर एजेंसी हर घर से एकत्रित किए गए कूड़े को डालेगी। कस्बे में प्रतिदिन करीब 38 टन कूड़ा निकलता है। बीते 1 वर्ष से कूड़े का निस्तारण न होने के कारण केंद्र पर कूड़े का पहाड़ बन गया था। इसमें रोजाना आग लगने की घटनाएं होती रहती थीं। इसके अलावा कूड़े में से विषैली गैस भी निकलती रहती थीं। इसके कारण आसपास रहने वाले नागरिक काफी परेशान थे। इसके समाधान के लिए परिषद ने एजेंसी को नियुक्त कर दिया है, जिसकी मंजूरी गत दिनों सरकार ने दे दी थी। परिषद एजेंसी को कूड़ा निस्तारण की एवज में करीब साढ़े 6 करोड़ रुपये की राशि का भुगतान करेगी।
परिषद कूड़ा केंद्र में लगाएगा बोरवेल
नगरपरिषद कूड़ा केंद्र में सुविधाएं उपलब्ध कराएगी। केंद्र में आए दिन आग लगने की घटनाओं को देखते हुए परिषद दो बोरवेल लगाएगी। ताकि आग लगने पर उसको तुरंत बुझाया जा सके। इसके अलावा केंद्र को व्यू कटर करके कवर किया जाएगा। ताकि बाहरी लोग कूड़ा अंदर न डाल सकें। तथा कूड़ा एक ही स्थान पर एकत्रित रह सके।
विज्ञापन
नागरिकों को मिलेगी राहत
कस्बे के पुराना अलवर मार्ग पर बने कूड़ा केंद्र के आसपास करीब आधा दर्जन आवासीय कॉलोनियां बसी हुई हैं। इनमें हजारों की संख्या में नागरिक निवास करते हैं। इसके अलावा उक्त मार्ग पर स्कूल, कॉलेज भी स्थापित हैं। कूड़े का निस्तारण होने से इन सभी लोगों को काफी राहत मिल सकेगी।
-- -- -- -- -- -- --
कूड़ा निस्तारण का ठेका एजेंसी को दे दिया गया है। उक्त कार्य एजेंसी 1 जुलाई से शुरू कर देगी। उन्होंने यह भी बताया कि केंद्र पर पड़े पुराने कूड़े को भी उठवाया जाएगा। -सुनील रंगा, कार्यकारी अधिकारी, नगरपरिषद