सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   WFADS Asian Championship Cup 2026 to be held in Delhi

Delhi: दिल्ली में पहली बार डांस स्पोर्ट्स का बड़ा मंच, एशियन चैंपियनशिप 2026 से खुलेगा अंतरराष्ट्रीय रास्ता

संवाद न्यूज एजेंसी, नई दिल्ली Published by: नोएडा ब्यूरो Updated Wed, 29 Apr 2026 06:26 PM IST
विज्ञापन
सार

आयोजन में कई राज्यों के लगभग 120 प्रतिभागी भाग लेंगे। इसमें कजाखस्तान, किर्गिस्तान, रूस, मंगोलिया, वियतनाम और चीन सहित विभिन्न देशों के करीब 100 अंतरराष्ट्रीय प्रतिभागी भी हिस्सा लेंगे।

WFADS Asian Championship Cup 2026 to be held in Delhi
डब्ल्यूएफएडीएस एशियन चैंपियनशिप कप 2026 - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

नृत्य को अब सिर्फ भारतीय मंचों तक सीमित न करते हुए वैश्विक स्तर तक पहचान देने के लिए भारत तैयारी कर रहा है, जिसे डांस स्पोर्ट्स में नई क्रांति के रूप में देखा जा रहा है। दिल्ली स्थित तालकटोरा स्टेडियम में डब्ल्यूएफएडीएस एशियन चैंपियनशिप कप 2026 का आयोजन होगा। इसमें एक्रोबैटिक रॉक एंड रोल और एक्रो स्विंग जैसे उभरते डांस स्पोर्ट्स की प्रतिस्पर्धा आयोजित की जाएगी। इसका आयोजन नेशनल फेडरेशन ऑफ एक्रोबेटिक एंड डांस स्पोर्ट्स इंडिया (एनएफएडीआई) और वर्ल्ड फेडरेशन ऑफ एक्रोबेटिक डांसेज एंड डांस स्पोर्ट्स (डब्ल्यूएफएडीएस) के संयुक्त तत्वावधान में हो रहा है।

Trending Videos


वहीं, यह आयोजन देश में पहली बार बड़े स्तर पर एक्रोबैटिक रॉक एंड रोल और एक्रो स्विंग जैसे उभरते डांस स्पोर्ट्स को पेश करेगा। आयोजकों का मानना है, कि इसके जरिए न केवल युवाओं को नए अवसर मिलेंगे, बल्कि भविष्य में ओलंपिक जैसे वैश्विक मंचों तक पहुंच का मार्ग भी प्रशस्त हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रूस और यूरोप के विश्व चैंपियन देंगे ट्रेनिंग-
आयोजन से पहले 4 से 7 मई तक नई दिल्ली के छतरपुर स्थित मंथन जिम्नास्टिक्स अकादमी में एशिया ट्रेनिंग और इंडिया नेशनल्स सिलेक्शन कैंप आयोजित होगा। इस कैंप में रूस और यूरोप के विश्व चैंपियन कलाकार भारतीय प्रतिभागियों को प्रशिक्षण देंगे, जिससे प्रतिभागियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर की तकनीकों को सीखने का अवसर मिलेगा। प्रतियोगिता का मुख्य आयोजन 8 मई को तालकटोरा स्टेडियम में होगा। सुबह 9:30 से 11:30 बजे तक नेशनल चैंपियनशिप आयोजित की जाएगी, जो भारतीय प्रतिभागियों के चयन का आधार बनेगी, जबकि शाम 4 बजे से एशियन चैंपियनशिप में विभिन्न देशों के प्रतिभागी प्रतिस्पर्धा करेंगे।

विभिन्न राज्यों से लगभग 120 प्रतिभागी भाग लेंगे
आयोजन में कई राज्यों के लगभग 120 प्रतिभागी भाग लेंगे। इसमें कजाखस्तान, किर्गिस्तान, रूस, मंगोलिया, वियतनाम और चीन सहित विभिन्न देशों के करीब 100 अंतरराष्ट्रीय प्रतिभागी भी हिस्सा लेंगे। वहीं, आयोजकों के मुताबिक प्रतिस्पर्धा में चयनित प्रतिभागियों को आगे देश से बाहर अंतरराष्ट्रीय स्तर प्रतिभा दिखाना का मौका दिया जाएगा। आयोजकों के अनुसार, यह पहल देश में डांस स्पोर्ट्स के लिए मजबूत इकोसिस्टम तैयार करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। इसके तहत जमीनी स्तर पर प्रशिक्षण, संरचित विकास और अंतरराष्ट्रीय मंच तक पहुंच बनाने की योजना पर काम किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed