सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Wife catches husband with girlfriend, beats him

Gurugram News: पत्नी ने पति को महिला मित्र के साथ पकड़ा, पीटा

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 12 Feb 2026 11:15 PM IST
विज्ञापन
Wife catches husband with girlfriend, beats him
विज्ञापन
-दोनों पक्षों ने सिविल लाइंस थाने में दी शिकायत
Trending Videos

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। दिल्ली-जयपुर हाईवे (एनएच-48) पर बृहस्पतिवार की सुबह राजीव चौक के पास एक पत्नी ने पति को महिला मित्र के साथ पकड़ लिया। पत्नी ने बीच सड़क पर गाड़ी को रुकवाकर पति व उसकी महिला मित्र की पिटाई कर दी। सड़क पर हंगामा होता देखकर भीड़ एकत्रित हो गई। हंगामा होने की सूचना मिलते ही सिविल लाइंस थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और मामला शांत कराया।
राजीव चौक के पास हाईवे पर गाड़ी रुकवाकर महिला ने अंदर बैठे अपने पति व उसकी महिला मित्र को बाहर निकाला। तीनों के बीच बहस हुई। इसी बीच पत्नी ने अपने पति की महिला मित्र को बालों से पकड़कर सड़क पर गिरा दिया। जब महिला का पति जब बचाव करने आया तो उसको भी थप्पड़ जड़ दिए। सिविल लाइंस थाने की पुलिस दोनों पक्षों को थाने में लेकर गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार दिल्ली के प्रीतमपुरा निवासी दीपक अपनी महिला मित्र (मूलरूप से महाराष्ट्र के पुणे की है और एक आईटी कंपनी में काम करती है) के साथ गुरुग्राम आया था। उनका पीछा करते हुए दीपक की पत्नी भी आ गई थी। पूछताछ में सामने आया कि महिला मित्र एक दिन पहले ही महाराष्ट्र से दिल्ली दीपक से मिलने आई थी। वे दोनों करीब 8 माह से एक दूसरे को जानते हैं। पत्नी को अपने पति पर शक था, जिसके चलते उसने अपने पति का पीछा किया।
जांच अधिकारी एएसआई शिव शंकर ने बताया कि मामले में दोनों पक्षों की ओर से मारपीट की शिकायत दी गई है। मामले की छानबीन की जा रही है। छानबीन में जो तथ्य सामने आएंगे, उसी आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed