सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Woman killed, one injured in road accident

Gurugram News: सड़क हादसे में महिला की मौत, एक घायल

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 12 Feb 2026 05:37 PM IST
विज्ञापन
Woman killed, one injured in road accident
विज्ञापन
सेक्टर-65 में सड़क पार करने के दौरान हुआ हादसा
Trending Videos

अमर उजाला ब्यूरो



गुरुग्राम। सेक्टर-65 थाना क्षेत्र में 11 फरवरी को अज्ञात वाहन ने एक महिला व उसके देवर को टक्कर मार दी। हादसे में घायल महिला की निजी अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में पहुंचाया। परिवार वालों की शिकायत पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ सेक्टर-65 थाने में मामला दर्ज किया है।
मृतक की पहचान पश्चिम बंगाल के वर्धमान निवासी ललिता (47) के रूप में हुई है। वह गुरुग्राम के सेक्टर-65 क्षेत्र में परिवार के साथ रहती थी। 11 फरवरी की दोपहर करीब 12 बजे ललिता अपने देवर वरुण के साथ किसी काम से जा रही थी। सेक्टर-65 में सड़क पार करने के दौरान अज्ञात वाहन की टक्कर से दोनों घायल हो गए। उनको निजी अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया, जहां ललिता की उपचार के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच अधिकारी पीएसआई सुमन ने बताया कि मृतका के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर टक्कर मारने वाले वाहन की पहचान की जाएगी। मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed