सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Women performed Holika Puja and prayed for prosperity.

Gurugram News: महिलाओं ने किया होलिका पूजन, खुशहाली की कामना की

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 02 Mar 2026 05:16 PM IST
विज्ञापन
Women performed Holika Puja and prayed for prosperity.
विज्ञापन
पटौदी। बावड़ी मोहल्ला स्थित होलिका मैदान में होली पर्व के अवसर पर महिलाओं ने विधि-विधान से होलिका पूजन किया। इसके साथ ही पटौदी विधानसभा क्षेत्र के गांवों में भी महिलाओं ने होलिका दहन से पहले पूजा-अर्चना की। महिलाओं ने मां होलिका, भगवान विष्णु और भक्त प्रह्लाद की पूजा कर अपने बच्चों की लंबी उम्र, परिवार की सुख-समृद्धि और समाज की खुशहाली की कामना की। इस मौके पर कई महिलाओं ने एक दिन का व्रत भी रखा। पूजा के दौरान गोबर के बिड़कले, चांद-सूरज के प्रतीक और प्रसाद अर्पित किया गया। परंपरा के अनुसार, होलिका दहन के समय गेहूं और जौ की बालियां भी भूनी जाती हैं। धार्मिक मान्यता के अनुसार, भक्त प्रह्लाद भगवान विष्णु के परम भक्त थे। उनके पिता हिरण्यकश्यप को यह पसंद नहीं था। उसने अपनी बहन होलिका से कहा कि वह प्रह्लाद को गोद में लेकर आग में बैठे। लेकिन आग में होलिका जल गई और भक्त प्रह्लाद सुरक्षित बच गए। इसी घटना की याद में हर साल होली का पर्व मनाया जाता है। संवाद
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed