{"_id":"6a4fa2932ee77ea34800ad58","slug":"work-on-the-boundary-wall-of-the-land-freed-from-the-possession-of-sohna-tourism-department-has-started-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-93972-2026-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: सोहना पर्यटन विभाग की कब्जा मुक्त करवाई गई भूमि की चहारदीवारी का कार्य शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: सोहना पर्यटन विभाग की कब्जा मुक्त करवाई गई भूमि की चहारदीवारी का कार्य शुरू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टेंडर प्रक्रिया के बाद चुनी गई निजी एजेंसी ने कार्य किया शुरू
सोहना। पर्यटन विभाग ने कब्जा मुक्त करवाई गई भूमि में चहारदीवारी करवाने का कार्य शुरू कर दिया है। इसके लिए विभाग ने टेंडर प्रक्रिया अपनाकर निजी एजेंसी को ठेका दे दिया। भूमि पर एजेंसी ठेकेदार ने नींव खोदाई करने का कार्य शुरू कर दिया है। चहारदीवारी करीब साढ़े 9 एकड़ में होगी जिस पर विभाग करीब 70 लाख रुपये की राशि खर्च करेगा।
सोहना पर्यटन विभाग ने वार्ड नंबर-13 के अंतर्गत आने वाली पीर कॉलोनी व पहाड़ कॉलोनी में निर्मित अवैध आशियानों को ध्वस्त कर कब्जा हासिल किया था। इस पर कब्जाधारियों ने वर्षों से अपना अतिक्रमण किया हुआ था। इस भूमी पर करीब 250 मकान अवैध रूप से निर्मित थे। कब्जाधारियों ने भूमि को हथियाने के लिए माननीय अदालत का दरवाजा भी खटखटाया था किंतु उनको राहत नहीं मिल सकी थी। वहीं, पर्यटन विभाग ने कब्जा मुक्त करावाई गई भूमि पर चहादीवारी करवाने की कवायद शुरू कर दी है। ताकि भूमि को सुरक्षित रखा जा सके। एजेंसी ने टेंडर मिलने पर नींव खुदाई का कार्य आरम्भ कर दिया है। चारदीवारी कार्य पर करीब 70 लाख रुपए की लागत आएगी।
-- -- -- -- -- -- -
कब्जा मुक्त करवाई भूमि की चहादीवारी कराए जाने का ठेका छोड़ दिया गया है। एजेंसी ने नींव खोदाई का कार्य भी शुरू कर दिया है। चहारदीवारी में सीमेंट, रेता व रोड़ी का प्रयोग किया जाएगा। रेडीमेड चारदीवारी नहीं की जाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि चारदीवारी होने से भूमि सुरक्षित रहेगी। - सुनील शर्मा, प्रबंधक, सोहना पर्यटन विभाग