सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Young Man Dies in Gurugram After Air Is Pumped into His Stomach

प्राइवेट पार्ट में हवा भरकर ली जान: कंप्रेशर पाइप के तेज दवाब से फटीं आंतें, 24 घंटे के बाद तोड़ा दम

अमर उजाला ब्यूरो, गुरुग्राम Published by: Akash Dubey Updated Wed, 08 Apr 2026 06:11 PM IST
विज्ञापन
सार

हंसी-मजाक में जेसीबी चालक ने वेल्डिंग कर्मी के गुप्तांग में कंप्रेसर से हवा भर दी। आंतें फटने से युवक हरवेंद्र की मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी नरेश को गिरफ्तार किया।

Young Man Dies in Gurugram After Air Is Pumped into His Stomach
प्राइवेट पार्ट में हवा भरकर ले ली जान - फोटो : अमर उजाला (एआई इमेज)
विज्ञापन

विस्तार

हरियाणा के गुरुग्राम के खेड़कीदौला थाना के अंतर्गत सेक्टर-82ए स्थित तरुण एंटरप्राइजेज में वेल्डिंग का काम करने वाले युवक के प्राइवेट पार्ट में 7 अप्रैल की दोपहर को जेसीबी चालक ने कंप्रेशर के पाइप से हवा भर दी। इससे युवक के पेट की आंतें फटने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। युवक को उपचार के लिए एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मृत युवक भाई सोनवीर सिंह की शिकायत पर नरेश के खिलाफ हत्या संबंधित धारा के तहत खेड़कीदौला थाने में प्राथमिकी दर्ज की है।

Trending Videos

मृत युवक की पहचान अलीगढ़ (उत्तर प्रदेश) के कासिमपुर गांव निवासी हरवेंद्र (38) के रूप में हुई है। मृतक के भाई सोनवीर सिंह ने पुलिस को बताया कि वह व उसका भाई सेक्टर-82ए स्थित तरुण एंटरप्राइजेज में वेल्डिंग का काम करते हैं और वर्कशॉप में ही रहते हैं। वह 7 अप्रैल को वाटिका में वेल्डिंग संबंधित काम करने के लिए चला गया था। जबकि उसका भाई वर्कशॉप में ही था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

वर्कशॉप में जेसीबी चालक नरेश भी काम करता है। 7 अप्रैल की दोपहर करीब 12.15 बजे ट्रैक्टर चालक अर्जुन ने सोनवीर सिंह को बताया कि नरेश ने हरवेंद्र के प्राइवेट पार्ट में कंप्रेशर का नोजल डालकर हवा भर दी। अत्यधिक दबाव से उसके पेट की आंतें फट गई हैं और उसे गंभीर हालत में उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उपचार के दौरान घायल की मौत हो गई।

पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए हरवेंद्र के प्राइवेट पार्ट में कंप्रेशर से हवा भरने वाले आरोपी नरेश निवासी निवासी खेडली गुर्जर, डींग (राजस्थान) को बुधवार को रामपुरा से गिरफ्तार किया है। आरोपी से पूछताछ व प्रारंभिक जांच में सामने आया कि हरवेंद्र (मृतक) व आरोपी नरेश एक वर्कशॉप में काम करते हैं।

7 अप्रैल की दोपहर को उन दोनों के बीच हंसी-मजाक के दौरान कहासुनी हो गई। जिस पर आरोपी ने कंप्रेशर के पाइप से युवक के प्राइवेट पार्ट में हवा भर दी जिससे उसकी मौत हो गई।

जांच अधिकारी एएसआई जितेंद्र ने बताया कि बुधवार को शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। आरोपी नरेश को आगामी कार्रवाई के लिए अदालत में पेश किया जाएगा। मामले में गहनता से जांच की जा रही है। कोई अन्य व्यक्ति मामले में संलिप्त पाया जाता है तो उसके खिलाफ भी नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed