सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Gurugram: People in danger due to fire at Bandhwari landfill site

Gurugram: बंधवाड़ी लैंडफिल साइट पर भड़की आग के चलते संकट में सांसें, लोगों में दहशत के बाद ट्रैफिक डायवर्ट

अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 16 Apr 2026 03:01 AM IST
विज्ञापन
सार

कूड़े के ढेर में लगी आग तेजी से फैल गई और पूरे इलाके में काला धुआं छा गया। दूर-दूर तक आग की लपटें दिखाई देने लगीं, जिससे आसपास के लोगों में दहशत का माहौल बन गया और लोगों को सांस लेने में परेशानी का सामना करना पड़ा। इससे पहले भी बंधवाड़ी लैंडफिल साइट आग लगने की घटनाएं हो चुकी हैं।

Gurugram: People in danger due to fire at Bandhwari landfill site
बंधवाड़ी लैंडफिल साइट पर लगी बुधवार शाम को आग। संवाद
विज्ञापन

विस्तार

बंधवाड़ी लैंडफिल साइट में बुधवार शाम अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। कूड़े के ढेर में लगी आग तेजी से फैल गई और पूरे इलाके में काला धुआं छा गया। दूर-दूर तक आग की लपटें दिखाई देने लगीं, जिससे आसपास के लोगों में दहशत का माहौल बन गया और लोगों को सांस लेने में परेशानी का सामना करना पड़ा। इससे पहले भी बंधवाड़ी लैंडफिल साइट आग लगने की घटनाएं हो चुकी हैं।

Trending Videos


घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। अधिकारियों के अनुसार, आग पर काबू पाने में कई घंटे लग सकते हैं, क्योंकि कूड़े के अंदर तक आग फैल चुकी है। मौके पर नगर निगम के अतिरिक्त आयुक्त समेत प्रशासन के कई अधिकारी भी पहुंचकर स्थिति का जायजा लेने पहुंचे। प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि कूड़े में किसी चिंगारी या गैस के कारण आग भड़की। धुएं के चलते आसपास के इलाकों में हवा प्रदूषित हो गई है। वहीं, ट्रैफिक को भी एहतियातन डायवर्ट किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रैफिक रूट को किया गया डायवर्ट
बंधवाड़ी लैंडफिल साइट में लगी आग पर काबू पाने के लिए फायर ब्रिगेड कर्मी लगातार पानी की बौछार कर रहे हैं, लेकिन आग तेजी फैलने के कारण राहत कार्य चुनौतीपूर्ण बना हुआ है। प्रशासन ने एहतियातन ट्रैफिक डायवर्ट कर दिया है। आग से बढ़ते धुएं के कारण वायु प्रदूषण का खतरा बढ़ गया है, जिससे स्थानीय निवासी सांस लेने में दिक्कत की शिकायत कर रहे हैं। पर्यारणविद् वैशाली राणा बताती हैं कि एमसीजी की लापरवाही के कारण ही आग लगी है। बताया जा रहा है कि एमसीजी ने एनजीटी को लिखित में फायर इंजन तैनात करने का आश्वासन दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed