सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Handbook for Computational Thinking and AI Ready

Delhi NCR News: कम्प्यूटेशनल थिकिंग और एआई के लिए हैंडबुक तैयार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 11 Apr 2026 07:48 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
सीबीएसई ने हैंडबुक को वेबसाइट पर उपलब्ध कराया
Trending Videos


अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने तीसरी से आठवीं तक के कंप्यूटेशनल थिंकिंग और एआई कोर्स के लिए एक हैंडबुक तैयार किया है। छात्रों व शिक्षकों के लिए इसे वेबसाइट पर उपलब्ध भी करा दिया गया है। इसे रिसोर्स पाठ्यपुस्तक के तौर पर नहीं, बल्कि गणित के सहायक संसाधन के रूप में प्रयोग किया जाएगा।
हैंडबुक में दिए गए प्रश्न सोच आधारित हैं, जो छात्रों में विश्लेषण, तर्क और समस्या समाधान की क्षमता को विकसित करेंगे। इसके आधार पर शिक्षक छात्रों को सीधे उत्तर देने के बजाय उन्हें सोचने, चर्चा करने और विभिन्न समाधान खोजने के लिए प्रेरित करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

समझ को गहरा करने पर रहेगा जोर
इस हैंडबुक का इस्तेमाल समझ को गहरा करने और एप्लीकेशन को बढ़ावा देने के लिए किया जा सकता है। बोर्ड के अनुसार शिक्षकों को यह किताब इस सोच के साथ पढ़नी चाहिए कि सोचने की प्रक्रिया सही जवाब तक पहुंचने से ज्यादा जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed