सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Hashim Baba leaves Lawrence Bishnoi and joins hands with Kala Jatheri

Exclusive: लॉरेंस बिश्नोई को छोड़ हाशिम बाबा अब काला जठेड़ी के साथ, टायसन की एंट्री से सुरक्षा एजेंसियां सतर्क

पुरुषोत्तम वर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 27 Feb 2026 05:58 AM IST
विज्ञापन
सार

पूर्वी दिल्ली के गैंगस्टर और लारेंस के करीबी हाशिम बाबा ने बिश्रोई गैंग से दूरी बढ़ा ली है और काला जठेड़ी से हाथ मिला लिया है। सुरक्षा एजेंसियों को ऐसी जानकारी मिली है।

Hashim Baba leaves Lawrence Bishnoi and joins hands with Kala Jatheri
लॉरेंस बिश्नोई - फोटो : एक्स
विज्ञापन

विस्तार

देश-विदेश में अपराध की दुनिया में एकछत्र राज करने वाले लारेंस बिश्रोई को बड़ा झटका लगा है। पूर्वी दिल्ली के गैंगस्टर और लारेंस के करीबी हाशिम बाबा ने बिश्रोई गैंग से दूरी बढ़ा ली है और काला जठेड़ी से हाथ मिला लिया है। सुरक्षा एजेंसियों को ऐसी जानकारी मिली है। साथ ही इनपुट मिला है कि लारेंस गैंग की कमान टायसन बिश्रोई ने संभाल ली है। सुरक्षा एजेंसियां अब उसकी कुंडली खंगालने में जुटी हैं, क्योंकि अभी तक उसके बारे में कुछ खास जानकारी पुलिस और एजेंसियों के पास नहीं है।

Trending Videos


दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने दावा किया है कि हाशिम कुछ समय पहले लारेंस से अलग हो गया है। बताया जा रहा है कि दिल्ली पुलिस ने हाल ही में हाशिम बाबा की महिला दोस्त जोया खान को गिरफ्तार किया था। हाशिम ने लारेंस से जोया को जेल से बाहर लाने के लिए सहायता मांगी लेकिन जमानत नहीं मिलने से वह बाहर नहीं आ सकी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सुरक्षा एजेंसियां पता करने की कोशिश कर रही हैं कि लारेंस ने जोया की जमानत के लिए प्रयास किए या नहीं। कहीं यही वजह दोनों के अलग होने की तो नहीं है। पुलिस सूत्र तो दावा कर रहे हैं कि हाशिम बाबा और काला जठेड़ी के बीच नजदीकियां बढ़ने लगी हैं। कुछ महीने पहले लारेंस को पहला बड़ा झटका तब लगा था जब गैंग में फूट पड़ी थी। गैंग का दाहिना हाथ कहे जाने वाले कनाडा में बैठे गोल्डी बराड़, राजस्थान का गैंगस्टर रोहित गोदारा और काला जठेड़ी अलग हो गए थे। लारेंस गुजरात की जेल में है और अब पुलिस उसके भाई अनमोल को भी गिरफ्तार कर चुकी है।

लारेंस के लिए नादिरशाह की हत्या करवाई थी
हाशिम बाबा लारेंस का बहुत खास रहा है। उसने ही पिछले साल शूटर भेजकर ग्रेटर कैलाश-एक में जिम मालिक नादिरशाह की दिनदहाड़े हत्या करवाई थी। इस मामले में जोया खान भी गिरफ्तार हुई थी।

कनाडा सरकार आतंकी संगठन घोषित कर चुकी है
कनाड़ा सरकार ने हाल ही में लारेंस के खिलाफ कड़ा कदम उठाया है। कनाडा सरकार ने बिश्रोई गैंग को आतंकवादी संगठन घोषित किया है। बिश्नोई गैंग पर कनाडा में खास समुदाय को निशाना बनाकर डर और धमकी का माहौल बनाने का आरोप है। बिश्नोई गैंग को आतंकी संगठन घोषित करने के बाद कनाडा की पुलिस को उसके खिलाफ और कड़ी कार्रवाई करने की छूट मिली है।

टायसन भी कम खूंखार नहीं
कनाडा में लॉरेंस गैंग ने फिर खूनी खेल खेलते हुए अंधाधुंध फायरिंग की है। इस वारदात का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें टायसन बिश्रोई नामक गैंगस्टर की एंट्री ने सनसनी मचा दी है। टायसन ने आरजू बिश्रोई और शुभम लोनकर के साथ मिलकर इस हमले की जिम्मेदारी ली है। यह घटना दर्शाती है कि जेल में बंद लॉरेंस का सिंडिकेट अब नए चेहरों के जरिये अंतरराष्ट्रीय स्तर पर और अधिक आक्रामक हो गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed