फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Healthcare system in villages to be strengthened with 22 new sub-centres; facilities to be available close to home.

Delhi NCR News: 22 नए सब सेंटरों से गांवों में मजबूत होगी स्वास्थ्य व्यवस्था, घर के नजदीक मिलेंगी सुविधाएं

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 20 Aug 2026 01:01 AM IST
विज्ञापन
शेर सिंह डागर
विज्ञापन

नूंह।
जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर और सुलभ बनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने बड़ी पहल की है। जिले के 22 गांवों में नए स्वास्थ्य सब सेंटर स्थापित किए जा रहे हैं। इनमें से 14 सब सेंटरों के नए भवनों का शिलान्यास हो चुका है, जबकि आठ अन्य के निर्माण की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। भवन तैयार होने के बाद ग्रामीणों को सामान्य स्वास्थ्य समस्याओं और प्राथमिक उपचार के लिए दूर के अस्पतालों का रुख कम करना पड़ेगा। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार जिले के कई गांवों में वर्तमान में सब सेंटर चौपाल, सार्वजनिक भवन, किराये की दुकानों या अन्य अस्थायी स्थानों पर संचालित हो रहे हैं। पर्याप्त जगह और सुविधाओं के अभाव में स्वास्थ्यकर्मियों के साथ मरीजों को भी परेशानी होती है। नए भवन निर्धारित मानकों के अनुसार बनाए जाएंगे, जिससे स्वास्थ्य सेवाओं को व्यवस्थित तरीके से संचालित करने में मदद मिलेगी।

- 60 से 80 लाख रुपये तक आएगी लागत
नए सब सेंटरों के भवन निर्माण पर करीब 60 से 80 लाख रुपये तक खर्च आने का अनुमान है। निर्माण कार्य पंचायतों के माध्यम से कराया जाएगा। इसके लिए भूमि और अन्य आवश्यक औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं।
विज्ञापन


- सात हजार तक की आबादी वाले गांवों पर फोकस
योजना के तहत करीब पांच से सात हजार तक की आबादी वाले गांवों को प्राथमिकता दी जा रही है। इससे गर्भवती महिलाओं, बच्चों, बुजुर्गों और सामान्य बीमारियों से पीड़ित लोगों को स्थानीय स्तर पर प्राथमिक स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकेंगी। नए केंद्रों में स्वास्थ्य जांच, प्राथमिक उपचार, परामर्श और वेलनेस सेंटर से जुड़ी सुविधाओं को भी मजबूत किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


- इन गांवों में बनेंगे सब सेंटर
गंगवानी, इंडरी, फिरोजपुर नमक, मंढारका, नई, अडबर, सिरौली, जेंट, गुलालता, खेड़ला, नूंह, मानूवास, छारोड़ा, खरखड़ी, अलीपुर, तिगरा, ककरखेड़ी, नगीना, मोल्हाका, तिरवाड़ा, संगेल और मालब में नए सब सेंटर स्थापित किए जाएंगे।


सिविल सर्जन नूंह ज्योत्सना ने कहा कि नए भवन तैयार होने के बाद ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं का दायरा बढ़ेगा। विभाग का प्रयास है कि लोगों को उनके घर के नजदीक बेहतर और सुविधाजनक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed