सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Heat and humidity have increased the sting, rain from today may reduce the heat.

Weather: गर्मी-उमस ने बढ़ाई चुभन, आज से मौसम फिर ले सकता है करवट; दिल्ली में भी बारिश कम कर सकती है तपिश

अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 08 Jun 2026 03:23 AM IST
विज्ञापन
सार

सोमवार से मौसम फिर करवट ले सकता है और बारिश हो सकती है। 11 जून से नए पश्चिमी विक्षोभ के असर से उत्तर भारत में बारिश में और तेजी की संभावना जताई गई है। 

Heat and humidity have increased the sting, rain from today may reduce the heat.
जारी है मौसम में बदलाव - फोटो : self
विज्ञापन

विस्तार

सुहाने मौसम के चलते गर्मी से राहत की सांस ले रहे दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत के लोगों के लिए रविवार गर्मी और उमस से भरा रहा। उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में कई जगह तापमान 40 डिग्री सेल्सियस या उससे ऊपर दर्ज किया गया। सोमवार से मौसम फिर करवट ले सकता है और बारिश हो सकती है।



पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, तटीय आंध्र प्रदेश, महाराष्ट्र में अधिकतम तापमान 40 डिग्री से ऊपर दर्ज किया गया। दिल्ली में रविवार को पारा 41.6 डिग्री रहा। वहीं, विदर्भ का ब्रह्मपुरी 45.2 डिग्री के साथ देश का सबसे गर्म रहा। राजस्थान के श्रीगंगानगर में पारा 44.8, फलोदी में 44.4, जैसलमेर में 43.9, यूपी के बांदा में 43.2, हरियाणा के रोहतक में 43.6 व हिसार में 42.4 डिग्री दर्ज किया गया। हिमाचल प्रदेश में सबसे अधिक ऊना में 39.5 डिग्री तापमान रहा। बारिश की संभावना के बीच मौसम विभाग ने कुछ जगहों पर अधिकतम तापमान में 4 से 6 डिग्री सेल्सियस तक की वृद्धि का अनुमान भी जताया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

पहाड़ों पर आंधी, बूंदाबांदी और ओले

जम्मू-कश्मीर के आसपास पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से जम्मू-कश्मीर, हिमाचल और उत्तराखंड में कई जगह आंधी चली और हल्की बूंदाबांदी भी हुई। कुछ जगहों पर 70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलीं।  कश्मीर के कुलगाम और शोपियां में कुछ जगहों पर तेज बारिश के साथ ओले भी गिरे। वहीं, केरल में कुछ स्थानों पर बहुत भारी वर्षा दर्ज की गई है। कर्नाटक, असम, बिहार में भी भारी वर्षा हुई।

विज्ञापन
Trending Videos


उत्तर-पश्चिम में बारिश के आसार

  • मानसून की गति में तेजी आई है...मानसून अरब सागर के पश्चिम मध्य हिस्सों, कर्नाटक, गोवा, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश के कुछ हिस्सों, तमिलनाडु व दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के साथ मिजोरम-मणिपुर तक पहुंच गया हैै।
  • पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल और उत्तराखंड में 8 से 12 जून के बीच बारिश संभव है। 
  • 11 जून से नए पश्चिमी विक्षोभ के असर से उत्तर भारत में बारिश में और तेजी की संभावना जताई गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed