सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Heat in Delhi Breaks Three-Year Record temperature Hits 41.9 Degrees

Delhi Weather: गर्मी ने तोड़ा रिकॉर्ड, आज भी आसमान से बरसेगी आग; राजधानी में अभी कुछ दिन नहीं मिलने वाली राहत

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विकास कुमार Updated Sat, 25 Apr 2026 01:37 AM IST
विज्ञापन
सार

दिल्ली में बढ़ती गर्मी और संभावित हीट वेव को लेकर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शुक्रवार को हीट वेव एक्शन प्लान 2026 की उच्चस्तरीय समीक्षा करते हुए साफ कहा कि सरकार का लक्ष्य वर्ष 2030 तक हीट वेव से होने वाली मौतों को शून्य तक लाना है। 

Heat in Delhi Breaks Three-Year Record temperature Hits 41.9 Degrees
दिल्ली में गर्मी तोड़ रही रिकॉर्ड - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार

देश के उत्तरी और मध्य हिस्सों में इस बार अप्रैल महीने में ही भीषण गर्मी ने लोगों का हाल बेहाल कर दिया है। शुक्रवार को दिल्ली में तापमान तीन साल का रिकॉर्ड तोड़ते हुए 41.9 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जो कि सामान्य से 4.2 डिग्री अधिक है। इससे पहले वर्ष 2022 अप्रैल में तीन दिन तापमान 42 डिग्री से अधिक और तीन दिन 43 डिग्री से अधिक दर्ज हुआ था। इस तरह से शुक्रवार को इस सीजन का सबसे गर्म दिन भी रहा। दिन के साथ-साथ रात भी गर्म रही, इस कारण से न्यूनतम तापमान सामान्य से 1.8 डिग्री अधिक 24.5 डिग्री सेल्यिस दर्ज किया गया।

Trending Videos

कब-कब पड़ी कितनी गर्मी
वर्ष 2023 में 15, 16, 17 व 18 अप्रैल को अधिकतम तापमान 40 डिग्री से अधिक रहा था। वर्ष 2024 में केवल 26 अप्रैल को अधिकतम तापमान 40.5 डिग्री और वर्ष 2025 में सात अप्रैल को 40.2, आठ अप्रैल को 41.0, व 09 अप्रैल को 40.5 डिग्री और 26 अप्रैल को 42.1 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

लू का यलो अलर्ट
इससे पहले गुरुवार (23 अप्रैल 2026) को भी 41.7 डिग्री तापमान के साथ इस सीजन का सबसे गर्म दिन रहा था। शुक्रवार को दिल्ली के विभिन्न इलाकों में तापमान और भी ज्यादा दर्ज किया गया। रिज क्षेत्र सबसे गर्म रहा, यहां तापमान 43.1 डिग्री, आयानगर में 42.5 डिग्री, पालम में 42 डिग्री और लोधी रोड में 41.8 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया। दिन भर सूरज की तपिश ने लोगों का हाल बेहाल किया। कई इलाकों में लू की स्थिति रही। मौसम विभाग ने पहले ही 24 व 25 अप्रैल के लिए लू का यलो अलर्ट जारी किया हुआ है।

दिल्ली के अलावा इन राज्यों में लू चलने की चेतावनी
वहीं दिन के साथ रात का तापमान भी अधिक होने के कारण लोगों को राहत नहीं मिल पा रही है। मौसम विभाग ने दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान और उत्तर प्रदेश में लू चलने की चेतावनी जारी की हुई है।

28 अप्रैल से तापमान में हो सकती है कमी
25 अप्रैल से 27 अप्रैल तक अधिकतम तापमान 42-44 डिग्री तक रहने की संभावना है। दिल्ली-एनसीआर में 25 से 27 अप्रैल के बीच लू के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं। हालांकि 27 अप्रैल को हल्की बारिश और गरज-चमक के साथ मौसम में बदलाव हो सकता है। 28 अप्रैल से पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से तापमान में कुछ गिरावट आ सकती है। जिससे लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिल सकती है। 28 अप्रैल को तापमान 40-42 डिग्री के बीच और न्यूनतम तापमान 26-28 डिग्री के बीच रह सकता है। जबकि 29 अप्रैल को तापमान 39-41 डिग्री के बीच और 30 अप्रैल को 38-40 के बीच रहने का अनुमान है।

हीट वेव से बचाव के हर स्तर पर पुख्ता इंतजाम हों : मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता
दिल्ली में बढ़ती गर्मी और संभावित हीट वेव को लेकर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शुक्रवार को हीट वेव एक्शन प्लान 2026 की उच्चस्तरीय समीक्षा करते हुए साफ कहा कि सरकार का लक्ष्य वर्ष 2030 तक हीट वेव से होने वाली मौतों को शून्य तक लाना है। उन्होंने सभी विभागों को निर्देश दिए कि इस दिशा में हर स्तर पर पुख्ता, समयबद्ध और जमीनी इंतजाम सुनिश्चित किए जाएं।

स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को सर्वोच्च प्राथमिकता 
दिल्ली सचिवालय में आयोजित बैठक में मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को सर्वोच्च प्राथमिकता देने को कहा। उन्होंने निर्देश दिया कि सभी अस्पतालों में हीट वेव से प्रभावित मरीजों के लिए पर्याप्त बेड उपलब्ध हों और एम्बुलेंस में आवश्यक उपचार सुविधाएं सुनिश्चित की जाएं। इसके तहत 30 से अधिक अस्पतालों में विशेष ‘कूल रूम’ स्थापित किए गए हैं, जहां हीट स्ट्रोक के मरीजों का तत्काल उपचार किया जा सकेगा। स्वास्थ्य विभाग की तैयारियों के तहत राजधानी के 339 से अधिक स्वास्थ्य केंद्रों को ओआरएस, आइस पैक और आवश्यक दवाओं से सुसज्जित किया गया है। 174 चिकित्सा अधिकारियों और आशा कार्यकर्ताओं को हीट से संबंधित बीमारियों के प्रबंधन का प्रशिक्षण दिया गया है, जबकि 330 एम्बुलेंस को आपातकालीन प्रतिक्रिया के लिए तैयार रखा गया है।

सार्वजनिक स्थानों पर स्वच्छ पेयजल और ओआरएस की व्यवस्था
मुख्यमंत्री ने जन सुविधाओं को मजबूत करने पर जोर देते हुए निर्देश दिए कि बस स्टैंड, पुलिस थानों, पोस्ट ऑफिस, अटल कैंटीनों और निर्माण स्थलों सहित सभी सार्वजनिक स्थानों पर स्वच्छ पेयजल और ओआरएस की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। शहर में वाटर कूलर, वाटर एटीएम और टैंकरों की उपलब्धता बनाए रखने के भी निर्देश दिए गए हैं। दिल्ली पुलिस द्वारा 11,000 से अधिक एयर कूलर और 1,900 वाटर कूलर लगाए जा चुके हैं, जबकि ट्रैफिक पुलिस ओआरएस पैकेट्स का वितरण कर रही है। 

स्कूलों में ‘वॉटर बेल’ सिस्टम लागू हो
स्कूलों में बच्चों को डिहाइड्रेशन से बचाने के लिए ‘वॉटर बेल’ सिस्टम लागू करने के निर्देश दिए गए हैं। आवश्यकता पड़ने पर स्कूलों में ओआरएस पैकेट्स भी वितरित किए जाएंगे। साथ ही विभिन्न माध्यमों से हीट वेव से बचाव के उपायों को लेकर व्यापक जन-जागरूकता अभियान चलाने पर भी बल दिया गया। मुख्यमंत्री ने निर्माण श्रमिकों और अन्य बाहरी कार्यों में लगे लोगों की सुरक्षा पर विशेष ध्यान देने को कहा। उन्होंने निर्देश दिया कि दोपहर के अत्यधिक गर्म समय में कार्य से बचाव, पर्याप्त विश्राम, छाया, पेयजल और ओआरएस की व्यवस्था अनिवार्य रूप से सुनिश्चित की जाए। सरकार के अनुसार भारतीय मौसम विभाग की रंग-कोडित चेतावनी प्रणाली के जरिए तापमान की लगातार निगरानी की जा रही है और समय-समय पर अलर्ट जारी किए जा रहे हैं, ताकि सभी विभाग समन्वय के साथ त्वरित कार्रवाई कर सकें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed