सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   The matter of removal of guest teachers reached the Education Minister.

Delhi NCR News: गेस्ट शिक्षकों को हटाने का मामला शिक्षा मंत्री तक पहुंचा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 28 Apr 2026 05:54 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
राजकीय विद्यालय शिक्षक संघ ने विरोध जताते हुए शिक्षा मंत्री को लिखा पत्र
Trending Videos

अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। जनगणना ड्यूटी से इन्कार करने पर 142 गेस्ट शिक्षकों को हटाने की सिफारिश करने का मामला अब शिक्षा मंत्री आशीष सूद तक पहुंच गया है। नौकरी से हटाने के प्रस्ताव का विरोध जताते हुए राजकीय विद्यालय शिक्षक संघ ने शिक्षा मंत्री को पत्र लिखा है। पत्र में संघ ने सरकार से इस सिफारिश को तत्काल प्रभाव से वापस लेने की मांग की है। शिक्षक संघ के महासचिव अजय वीर यादव ने कहा कि गेस्ट टीचर्स का अनुबंध वार्षिक आधार पर होता है, जो वर्तमान सत्र के अनुसार आठ मई 2026 को समाप्त होने जा रहा है। ऐसे में जनगणना ड्यूटी का कार्य जो कई महीनों तक चलने वाला है, उसके लिए लगभग कुल पच्चीस हजार रुपये का मानदेय निर्धारित किया गया है जो अपर्याप्त है। ऐसे में अनुबंध समाप्ति के बाद जब शिक्षा विभाग की ओर से कोई भुगतान नहीं होगा, तब पैंतालीस डिग्री तापमान में इस प्रकार की ड्यूटी करना उनके लिए व्यावहारिक रूप से असंभव है। यही कारण रहा कि अनेक गेस्ट टीचर्स ने विलिंगनेस मांगने पर अपनी विलिंगनेस नहीं दी। शिक्षक संघ ने कहा कि गेस्ट टीचर्स के अनुबंध को ग्रीष्मावकाश के दौरान भी जारी रखा जाए, उन्हें नियमित कार्यदिवस का पूरा मानदेय दिया जाए, तथा जनगणना कार्य के लिए अलग से मानदेय भी प्रदान किया जाए ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed