{"_id":"69f0b27e496958dd4604fc32","slug":"dust-storm-brings-a-break-to-the-heat-mercury-dips-below-40-delhi-ncr-news-c-340-1-del1004-134204-2026-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: धूल भरी आंधी ने गर्मी पर लगाया ब्रेक, पारा 40 के नीचे दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: धूल भरी आंधी ने गर्मी पर लगाया ब्रेक, पारा 40 के नीचे दर्ज
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली-एनसीआर में आज बारिश का यलो अलर्ट
संवाद न्यूज एजेंसी
नई दिल्ली। राजधानी में सोमवार रात चली धूल भरी आंधी ने बढ़ते तापमान पर ब्रेक लगा दिया है। तकरीबन छह दिन बाद पारा 40 डिग्री सेल्सियस के नीचे दर्ज किया गया। इस दौरान अधिकतम तापमान 39.2 और न्यूनतम तापमान 28.4 डिग्री दर्ज हुआ। दिल्ली में अधिकतम आर्द्रता 52 प्रतिशत और न्यूनतम आर्द्रता 33 प्रतिशत रही। अगले कुछ दिनों तक मौसम में लगातार बदलाव देखने को मिलेगा। मौसम विभाग के अनुसार, 29 और 30 अप्रैल को आसमान में बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश के साथ गरज-चमक हो सकती है। बुधवार के लिए बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। एक और दो मई को मौसम साफ रहेगा और तापमान बढ़कर 40 डिग्री के आसपास पहुंच सकता है। वहीं तीन और चार मई को फिर से बादल छाने और हल्की बारिश के आसार हैं। इसके अलावा, एक नया पश्चिमी विक्षोभ 2 मई से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित कर सकता है, जिसका असर मैदानी इलाकों में शाम तक या फिर अगले दिन दिख सकता है।
Trending Videos