सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi High Court virtual hearing hacked: Vulgar content played

दिल्ली हाईकोर्ट की वर्चुअल सुनवाई हैक: चलाई अश्लील सामग्री...जांच-सुरक्षा पर उठे सवाल; शिकायत दर्ज

अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 30 Apr 2026 03:57 AM IST
विज्ञापन
सार

दिल्ली हाई कोर्ट के प्रशासन ने दिल्ली पुलिस की आईएफएसओ (इंटेलिजेंस फ्यूजन एंड स्ट्रेटेजिक ऑपरेशंस) यूनिट के पास अपने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग सिस्टम में आई रुकावट के संबंध में एक औपचारिक शिकायत दर्ज कराई है।

Delhi High Court virtual hearing hacked: Vulgar content played
demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

दिल्ली हाईकोर्ट में बुधवार को वर्चुअल माध्यम से चल रही एक सुनवाई उस समय बाधित हो गई, जब किसी प्रतिभागी ने ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर अश्लील सामग्री चला दी। इस घटना ने अदालत की कार्यवाही की गरिमा और सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए। 

Trending Videos


दिल्ली हाई कोर्ट के प्रशासन ने दिल्ली पुलिस की आईएफएसओ (इंटेलिजेंस फ्यूजन एंड स्ट्रेटेजिक ऑपरेशंस) यूनिट के पास अपने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग सिस्टम में आई रुकावट के संबंध में एक औपचारिक शिकायत दर्ज कराई है। घटना के संदर्भ में यह पता लगाने के लिए कि क्या कोई सुरक्षा में सेंध लगी है, एक शुरुआती जांच शुरू की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली पुलिस के अधिकारियों ने बताया कि उन्हें इस मामले के बारे में जानकारी मिल गई है और यह मामला अभी बहुत शुरुआती चरण में है। चीफ जस्टिस की अदालत में वर्चुअल सुनवाई के दौरान ‘श*जीत सिंह’ नाम से जुड़े एक प्रतिभागी ने तीन बार अश्लील वीडियो चलाया, जिससे कार्यवाही बाधित हुई।

इसी दौरान बैकग्राउंड में एक ऑडियो भी सुनाई दिया, जिसमें कहा गया कि मीटिंग हैक हो गई है और उसे तुरंत बंद किया जाए। हर बार इस तरह की बाधा आने के बाद वर्चुअल सुनवाई को कुछ समय के लिए बंद करना पड़ा। चीफ जस्टिस ने इस मामले में प्रशासनिक स्तर पर रजिस्ट्रार जनरल को आवश्यक निर्देश जारी किए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed