{"_id":"69f2f770cbaa6514bb0c65d2","slug":"former-nsg-commando-sundar-fauji-shot-dead-in-kasan-village-manesar-2026-04-30","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मौत का बदला मौत: गुरुग्राम में पूर्व NSG कमांडो की गोली मारकर हत्या, बाजार में ताबड़तोड़ फायरिंग से हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मौत का बदला मौत: गुरुग्राम में पूर्व NSG कमांडो की गोली मारकर हत्या, बाजार में ताबड़तोड़ फायरिंग से हड़कंप
अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम
Published by: अनुज कुमार
Updated Thu, 30 Apr 2026 12:09 PM IST
विज्ञापन
सार
गुरुग्राम के आईएमटी मानेसर थाना क्षेत्र के कासन गांव में बृहस्पतिवार सुबह सैर के दौरान पूर्व एनएसजी कमांडो सुंदर फौजी को दो युवकों ने पिस्तौल से ताबड़तोड़ गोली मारकर हत्या कर दी। हाल ही में जेल से पैरोल पर बाहर आया था। पुलिस दोनों आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।
पूर्व एनएसजी कमांडो की हत्या
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
आईएमटी मानेसर थाना क्षेत्र के कासन गांव में एक पूर्व एनएसजी कमांडो की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वह अप्रैल 2018 में हुई बहादुर के पूर्व सरपंच की हत्या के मामले में आरोपी था और हाल ही में पैरोल पर जेल से बाहर आया था। यह वारदात बृहस्पतिवार की सुबह करीब 8:30 बजे हुई, जिससे पूरे गांव में दहशत फैल गई।
Trending Videos
पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान सुंदर फौजी के रूप में हुई है। बृहस्पतिवार की सुबह सुंदर फौजी सैर के लिए निकला था। वापसी में वह चौहान बूट हाउस के बाहर बैठा था। इसी दौरान दो युवक वहां पहुंचे और पिस्तौल से उस पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हमलावरों ने सुंदर फौजी पर 10 से 12 राउंड गोलियां चलाईं। गोलियां लगते ही वह जमीन पर गिर गया और खून से लथपथ हो गया। इसके बाद दोनों आरोपी हवा में हथियार लहराते हुए मौके से फरार हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और सुंदर फौजी को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्व सरपंच की हत्या का बदला
पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि यह हत्या पूर्व सरपंच की हत्या का बदला लेने के लिए की गई है। पूर्व सरपंच के बेटे और उसके एक साथी ने इस वारदात को अंजाम दिया। सुंदर फौजी पर पूर्व सरपंच की हत्या का आरोप था और वह इसी मामले में जेल में बंद था। पैरोल पर बाहर आने के बाद ही उस पर यह जानलेवा हमला हुआ। इस अचानक हुई घटना से गांव में भय का माहौल है।
आरोपियों की तलाश जारी
पुलिस ने हत्या करने वाले दोनों आरोपियों की तलाश तेज कर दी है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस की कई टीमें गठित की गई हैं। ये टीमें आरोपियों के संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी कर रही हैं। पुलिस इस पूरे मामले की गहनता से छानबीन में जुटी है और जल्द ही हमलावरों को गिरफ्तार करने का दावा कर रही है।
