{"_id":"69f2c2edbb70a2422f07baf8","slug":"encounter-took-place-near-the-prembari-bridge-in-delhi-2026-04-30","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Delhi Encounter: दिल्ली के प्रेमबाड़ी पुल के पास मुठभेड़, वांछित बदमाश घायल; पुलिसकर्मी को छूते हुए निकली गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi Encounter: दिल्ली के प्रेमबाड़ी पुल के पास मुठभेड़, वांछित बदमाश घायल; पुलिसकर्मी को छूते हुए निकली गोली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: अनुज कुमार
Updated Thu, 30 Apr 2026 08:19 AM IST
विज्ञापन
सार
Delhi Encounter Today: दिल्ली के प्रेमबाड़ी पुल के पास दिल्ली पुलिस ने हत्या के वांटेड बदमाश सूरज उर्फ काना को घेराबंदी कर रोका। बदमाश ने पुलिस पर फायरिंग कर दी, जिसके जवाब में पुलिस ने उसके पैर में गोली मार दी। आरोपी के पास से अवैध हथियार भी बरामद किया गया है।
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
दिल्ली के प्रेमबाड़ी पुल के पास गुरुवार को दिल्ली पुलिस और एक वांछित बदमाश के बीच मुठभेड़ हुई। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए बदमाश के पैर में गोली मारी। यह बदमाश हत्या के आरोप में वांछित था और पुलिस लंबे समय से उसकी तलाश कर रही थी।
Trending Videos
पैर में गोली लगने से बदमाश घायल
मुठभेड़ में पुलिस ने बदमाश के पैर में गोली मारी। बदमाश की पहचान सूरज उर्फ काना के रूप में हुई है। दिल्ली पुलिस को सूरज उर्फ काना की आवाजाही के बारे में गोपनीय जानकारी मिली थी। इस सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने बदमाश को पकड़ने के लिए प्रेमबाड़ी पुल के पास घेराबंदी की। जब बदमाश अपनी स्कूटी पर वहां पहुंचा, तो पुलिस ने उसे रोकने का प्रयास किया। पुलिस को देखते ही बदमाश ने टीम पर गोली चला दी। बदमाश द्वारा चलाई गई गोली एक पुलिसकर्मी की बुलेटप्रूफ जैकेट को छूते हुए निकल गई। पुलिसकर्मी बाल-बाल बच गया। इसके बाद पुलिस ने अपनी आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की।
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने बदमाश के पैर में निशाना साधते हुए गोली चलाई। गोली लगने से बदमाश घायल होकर गिर पड़ा। पुलिस ने तुरंत उसे दबोच लिया। आरोपी के पास से पुलिस ने एक अवैध हथियार भी बरामद किया है। घायल बदमाश को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने उसके खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया है।
हत्या के आरोप में वांछित था बदमाश
सूरज उर्फ काना कई आपराधिक मामलों में शामिल था। वह विशेष रूप से हत्या के एक गंभीर आरोप में वांछित था। पुलिस को लंबे समय से उसकी तलाश थी। उसकी गिरफ्तारी से कई अन्य मामलों के खुलासे की उम्मीद है। पुलिस अब उससे आगे की पूछताछ कर रही है ताकि उसके अन्य साथियों का पता लगाया जा सके।
