सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Modi's guarantee of Rs 2,500 to women in Delhi has failed: AAP

दिल्ली में महिलाओं को 2500 रुपये देने वाली की मोदी गारंटी फेल : आप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 28 Apr 2026 06:41 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
आतिशी बोलीं, दिल्ली की महिलाओं को 25 पैसे भी नहीं मिले
Trending Videos

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
दिल्ली विधानसभा के एक दिवसीय विशेष सत्र से पहले आम आदमी पार्टी ने भाजपा सरकार, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर महिलाओं से किए गए वादों को लेकर तीखा हमला बोला। नेता प्रतिपक्ष आतिशी ने आरोप लगाया कि चुनाव से पहले दिल्ली की महिलाओं से 2500 रुपये प्रति माह देने का वादा किया गया था, लेकिन अब तक उनके खातों में 25 पैसे भी नहीं पहुंचे।
आतिशी ने कहा कि जनवरी 2025 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विधानसभा चुनाव से पहले आठ मार्च 2025 से दिल्ली की महिलाओं के खातों में 2500 रुपये जमा होने की सार्वजनिक रूप से यह घोषणा की थी। इसे मोदी की गारंटी बताया गया था। उन्होंने कहा कि आठ मार्च 2025 ही नहीं, आठ मार्च 2026 भी गुजर गया, लेकिन यह वादा पूरा नहीं हुआ। उन्होंने मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर निशाना साधते हुए कहा कि दिल्ली की महिलाओं को उनका हक देने के बजाय वे पश्चिम बंगाल में चुनाव प्रचार कर वहां की महिलाओं से नए वादे कर रही हैं। आतिशी ने सवाल किया कि दिल्ली की महिलाओं को धोखा देकर सत्ता हासिल करने के बाद भाजपा अब उनके अधिकारों पर चुप क्यों है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आतिशी ने यह भी आरोप लगाया कि भाजपा सरकार ने महिलाओं के लिए पहले से उपलब्ध सुविधाओं को कमजोर किया है। उन्होंने कहा कि जहां पहले महिलाएं डीटीसी बसों में बिना परेशानी मुफ्त यात्रा करती थीं, अब उन्हें पिंक कार्ड के लिए कतारों में खड़ा होना पड़ रहा है। मोहल्ला क्लिनिक जैसी सेवाएं भी प्रभावित हुई हैं।
वहीं, आप विधायक संजीव झा ने कहा कि महिला सशक्तिकरण केवल आरक्षण विधेयक से नहीं, बल्कि अधिकारों और योजनाओं के क्रियान्वयन से संभव है। उन्होंने आरोप लगाया कि विधवा और बुजुर्ग पेंशन जैसी योजनाएं भी प्रभावित हुई हैं, जिससे बड़ी संख्या में महिलाएं परेशान हैं। कोंडली विधायक कुलदीप कुमार ने कहा कि भाजपा ने दिल्ली में 2500 रुपये देने का वादा किया, लेकिन अब तक एक भी रुपया नहीं दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed