सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   India-Africa partnership resonates at Young India Global Forum

Delhi NCR News: युवा भारत ग्लोबल फोरम में गूंजा भारत-अफ्रीका साझेदारी का स्वर (नोट-संपादकजी के ध्यानार्थ)

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 28 Apr 2026 07:03 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
नोट-संपादकजी के ध्यानार्थ---
Trending Videos

भारत मंडपम में भारत-अफ्रीका संबंधों को लेकर हुई चर्चा


संवाद न्यूज एजेंसी
नई दिल्ली। भारत मंडपम में मंगलवार को आयोजित युवा भारत ग्लोबल फोरम में भारत-अफ्रीका संबंधों को और सशक्त बनाने पर व्यापक चर्चा हुई। चकबाल समूह की तरफ से आयोजित इस फोरम में विभिन्न देशों के राजदूतों, वरिष्ठ अधिकारियों, थिंक टैंक प्रतिनिधियों, उद्योग संगठनों और मीडिया के सदस्यों ने भाग लिया। इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि विदेश राज्य मंत्री पबित्रा मार्गेरिटा ने शिरकत की। मंत्री मार्गेरिटा ने कहा, कि भारत-अफ्रीका संबंध एक निर्णायक और परिवर्तनकारी दौर में प्रवेश कर रहे हैं। यह साझेदारी सदियों पुराने सांस्कृतिक और ऐतिहासिक संबंधों पर आधारित है, जिसे व्यापार, सांस्कृतिक आदान-प्रदान और औपनिवेशिक दौर के साझा संघर्षों ने और मजबूत किया है। उन्होंने विकसित भारत 2047 और अफ्रीका के एजेंडा 2063 के बीच समानताओं का उल्लेख करते हुए कहा, कि दोनों ही दृष्टिकोण समावेशी और सतत विकास पर केंद्रित हैं। फोरम के दौरान अंगोला, केन्या, इथियोपिया, सूडान सहित कई अफ्रीकी देशों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। इसके अलावा आर्डो और आल्को जैसे अंतरराष्ट्रीय संगठनों की भागीदारी भी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed