सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Kejriwal-Sisodia reached Rajghat, sought strength for Satyagraha at Gandhi Samadhi

Delhi NCR News: राजघाट पहुंचे केजरीवाल-सिसोदिया, गांधी समाधि पर सत्याग्रह के लिए मांगी शक्ति

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 28 Apr 2026 05:51 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
केजरीवाल बोले, न्यायपालिका का सम्मान, लेकिन परिस्थितियों ने सत्याग्रह को मजबूर किया
Trending Videos

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया मंगलवार को राजघाट पहुंचे। वहां उन्होंने महात्मा गांधी की समाधि पर श्रद्धांजलि अर्पित की और सत्याग्रह के मार्ग पर डटे रहने की शक्ति मांगी। इस दौरान पार्टी के विधायक, पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता भी मौजूद थे। कार्यक्रम को पार्टी ने मौजूदा राजनीतिक और कानूनी परिस्थितियों के बीच अपने संघर्ष का प्रतीक बताया।
राजघाट पर मीडिया से बातचीत में अरविंद केजरीवाल ने कहा कि वह न्यायपालिका और देश की न्याय प्रणाली का पूरा सम्मान करते हैं। इसी न्याय प्रणाली ने उन्हें जमानत दिलाई और आरोपों से राहत दी। हम आज अगर आजाद घूम रहे हैं, तो हमारी न्याय व्यवस्था की वजह से ही घूम रहे हैं। लेकिन कुछ ऐसी परिस्थितियां पैदा हुई हैं, जिनकी वजह से हमें यह सत्याग्रह करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि जिन कारणों से यह कदम उठाना पड़ा, उनका विस्तृत उल्लेख उन्होंने संबंधित न्यायाधीश को लिखी चिट्ठी में किया है। केजरीवाल ने यह भी कहा कि उनका अटूट विश्वास है कि महात्मा गांधी के आशीर्वाद से वे सत्याग्रह के इस कठिन मार्ग पर पूर्ण निष्ठा के साथ अडिग रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया ने भी राजघाट से संदेश साझा किया। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी ने हमेशा सत्य के रास्ते पर अडिग रहने और सत्य के लिए आत्मबल के साथ संघर्ष करने की प्रेरणा दी। सिसोदिया ने कहा कि आज उसी मार्ग पर चलने का उनका संकल्प और मजबूत हुआ है। इस तरह आम आदमी पार्टी मौजूदा परिस्थितियों में अपने संघर्ष को गांधीवादी सत्याग्रह के रूप में प्रस्तुत कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article