फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गिरफ्तारी से बचने के लिए HC पहुंची हनीप्रीत, आज हो सकती है सुनवाई

Tue, 26 Sep 2017 12:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नर्ई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नर्ई दिल्ली Updated Tue, 26 Sep 2017 12:23 AM IST
विज्ञापन
honeypreet filed anticipatory bail in delhi high court
हनीप्रीत इन्सां

डेरा प्रमुख राम रहीम की मुंहबोली बेटी हनीप्रीत उर्फ प्रियंका तनेजा ने ट्रांजिट अग्रिम जमानत के लिए दिल्ली हाईकोर्ट की शरण ली है। हनीप्रीत 25 अगस्त से फरार है। उसकी जमानत याचिका पर मंगलवार को हाईकोर्ट में सुनवाई हो सकती है।

honeypreet filed anticipatory bail in delhi high court
फाइल

हाईकोर्ट के समक्ष हनीप्रीत की याचिका मंगलवार को ही पेश की जाएगी। हनीप्रीत ने अधिवक्ता प्रदीप राय के जरिये दायर इस याचिका में तीन सप्ताह की ट्रांजिट अग्रिम जमानत मांगी है। उसका कहना है कि उसे अग्रिम जमानत दी जाए, ताकि वह हरियाणा एवं पंजाब हाईकोर्ट के समक्ष जमानत के लिए याचिका दायर कर सके।

honeypreet filed anticipatory bail in delhi high court
हनीप्रीत इन्सां

सूत्रों के मुताबिक, इस याचिका को दिल्ली में दायर करने के पीछे बड़ा कारण हनीप्रीत की जान को खतरा बताया जा रहा है। हनीप्रीत को जान के खतरे की बात हरियाणा पुलिस भी कथित तौर पर मान चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
honeypreet filed anticipatory bail in delhi high court
हनीप्रीत इंसा, आदित्य इंसा

हरियाणा पिछले काफी समय से राजस्थान, पंजाब समेत कई राज्यों में दबिश दे रही है। उसका नाम राम रहीम के कारनामों में आने के बाद हरियाणा पुलिस को उसकी तलाश है। सिरसा स्थित डेरे में राम रहीम के अपराध में हनीप्रीत का नाम सामने आने के बाद पुलिस उसके पीछे है।  हरियाणा पुलिस ने एक बार उसके नेपाल भाग जाने की आशंका जाहिर की थी। अब दिल्ली हाईकोर्ट में जमानत याचिका दायर करने के बाद पुलिस की यह गणना बेकार हो गई है।

विज्ञापन
honeypreet filed anticipatory bail in delhi high court
Honeypreet Insan - फोटो : File Photo

दिल्ली हाईकोर्ट उसकी याचिका पर सुनवाई से इनकार करते हुए उसे पुलिस के समक्ष समर्पण करने का निर्देश दे सकती है। दूसरी ओर कोर्ट उसे अग्रिम जमानत प्रदान कर पुलिस की जांच में शामिल होने का भी निर्देश दे सकती है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed