फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   HSVP preparing to develop new sectors

Delhi NCR News: नए सेक्टर विकसित करने की तैयारी में एचएसवीपी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jul 2026 05:39 PM IST
विज्ञापन
- ई-भूमि पोर्टल से भूमि खरीद प्रक्रिया शुरू, 31 अगस्त तक विवरण अपलोड कर सकेंगे भू-मालिक
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। प्रदेश सरकार जिले में नए सेक्टर विकसित करने की योजना पर काम कर रही है। तीसरे चरण में फर्रुखनगर क्षेत्र के किसान 31 अगस्त तक अपनी भूमि का विवरण अपलोड कर सकते हैं।
हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) के संपदा अधिकारी-1 राकेश सैनी ने बताया कि रिहायशी, व्यावसायिक और संस्थागत सेक्टरों के विकास के लिए इच्छुक भू-मालिक अपनी भूमि का विवरण ई-भूमि पोर्टल पर अपलोड करना होगा। उन्होंने बताया कि सरकार ने तीसरे चरण के तहत 31 अगस्त तक भूमि का विवरण अपलोड करने का समय निर्धारित किया है। इस अवधि में भू-मालिक पोर्टल पर अपनी भूमि का पंजीकरण और आवश्यक जानकारी दर्ज कर सकते हैं।
विज्ञापन

राकेश सैनी ने बताया कि फर्रुखनगर राजस्व क्षेत्र के फर्रुखनगर, मुबारकपुर और सुल्तानपुर गांवों के साथ-साथ फर्रुखनगर मास्टर प्लान के सेक्टर-1 से 7 के विकास के लिए भूमि खरीदने का प्रस्ताव है। भू-मालिकों की सुविधा के लिए एचएसवीपी की ओर से विशेष शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। फर्रुखनगर में शिविर आयोजित किया जा चुका है, जबकि 14 जुलाई को सुल्तानपुर और 17 जुलाई को मुबारकपुर में शिविर लगाए जाएंगे। संपदा अधिकारी ने कहा कि इन शिविरों में संबंधित अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहेंगे, जो ई-भूमि पोर्टल पर पंजीकरण, भूमि का विवरण अपलोड करने और पूरी प्रक्रिया की जानकारी उपलब्ध कराएंगे। उन्होंने क्षेत्र के भू-मालिकों से निर्धारित तिथियों पर शिविर में पहुंचकर अपनी भूमि का विवरण अपलोड कराने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed