{"_id":"6a5384d3c56634e607057ee5","slug":"humidity-adds-to-woes-after-rain-temperature-likely-to-reach-39-degrees-delhi-ncr-news-c-24-1-gur1002-94234-2026-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: बारिश के बाद उमस ने बढ़ाई मुश्किलें, तापमान 39 डिग्री तक पहुंचने की संभावना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: बारिश के बाद उमस ने बढ़ाई मुश्किलें, तापमान 39 डिग्री तक पहुंचने की संभावना
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
मानेसर। बारिश के बाद गुरुग्राम में अब लोगों को तेज धूप और उमस का सामना करना पड़ रहा है। सुबह से ही गर्मी लगातार बढ़ती रही। रविवार को गुरुग्राम का अधिकतम तापमान 35.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। तापमान बहुत अधिक नहीं होने के बावजूद हवा में नमी ज्यादा होने से लोगों को काफी परेशानी हुई।
मौसम विभाग का कहना है कि 18 जुलाई तक गुरुग्राम में बारिश की संभावना नहीं है। ऐसे में आने वाले दिनों में गर्मी और बढ़ सकती है। यदि बारिश नहीं हुई तो अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की आशंका है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने सलाह दी है कि लोग दोपहर के समय तेज धूप में बाहर निकलने से बचें। यदि बाहर जाना जरूरी हो तो पर्याप्त पानी पीते रहें, हल्के रंग के सूती कपड़े पहनें, बच्चों, बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखें।