सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   IIT Delhi's innovations shine in France

Delhi NCR News: आईआईटी दिल्ली के नवाचारों का फ्रांस में जलवा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jun 2026 08:38 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
- भारत इनोवेट्स 2026 में एआई, रक्षा और स्वास्थ्य क्षेत्र की नवाचार तकनीकों को आईआईटी दिल्ली ने किया प्रदर्शित


अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। आईआईटी दिल्ली का फ्रांस के नीस में आयोजित भारत इनोवेट्स 2026 में जलवा देखने को मिला है। आईआईटी दिल्ली ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर स्वास्थ्य, रक्षा, कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई), क्वांटम कम्युनिकेशन, ऊर्जा, स्मार्ट टेक्सटाइल और सतत विकास से जुड़ी अत्याधुनिक तकनीकों और उत्पादों को प्रदर्शित किया। इन नवाचारों को लेकर वैश्विक तकनीकी कंपनी, निवेशक, नीति निर्माताओं और उद्योग जगत के प्रतिनिधियों ने विशेष रुचि दिखाई है।

कार्यक्रम के दौरान फ्रांस के राष्ट्रपति ने आईआईटी दिल्ली और सोरबोन विश्वविद्यालय के बीच चल रही साझेदारी की सराहना की। इसे भारत-फ्रांस के बीच उच्च शिक्षा, अनुसंधान और नवाचार सहयोग का उत्कृष्ट उदाहरण बताया। आईआईटी दिल्ली ने भारत इनोवेट्स 2026 में आईआईटी बॉम्बे के साथ मिलकर इन्क्यूबेटर इनोवेशन ब्रिज के सह-अध्यक्ष की भूमिका निभाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह मंच दुनिया भर के विश्वविद्यालयों, स्टार्टअप्स, निवेशकों और अनुसंधान संस्थानों को जोड़ने का काम करेगा। जिससे डीप-टेक स्टार्टअप्स को वैश्विक स्तर पर विस्तार का अवसर मिलेगा। इस दौरान आईआईटी दिल्ली ने फ्रांस के कई प्रतिष्ठित संस्थानों के साथ समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर किए। इसके अलावा आईआईटी दिल्ली की प्रौद्योगिकी हस्तांतरण इकाई एफआईटीटी ने भी फ्रांस के नवाचार संगठनों के साथ साझेदारी की। संस्थान के डीप-टेक स्टार्टअप ने फ्रांस की एयरोस्पेस एवं रक्षा कंपनी के साथ भी रणनीतिक समझौता किया।
विज्ञापन


यह साझेदारी एआई आधारित निरीक्षण और प्रिडिक्टिव मेंटेनेंस तकनीकों के विकास पर केंद्रित होगी। वहीं डच सेमीकंडक्टर कंपनी के साथ भी करार किया गया। आईआईटी दिल्ली के निदेशक रंगन बनर्जी ने कहा कि भारत इनोवेट्स 2026 ने देश के नवाचार पारिस्थितिकी तंत्र को वैश्विक मंच पर नई पहचान दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed