{"_id":"69c157a9031e58e0ab0daf79","slug":"illegal-liquor-suppliers-abducted-a-constable-and-a-driver-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-129021-2026-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: सिपाही और चालक को अवैध शराब सप्लायरों ने किया अगवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: सिपाही और चालक को अवैध शराब सप्लायरों ने किया अगवा
विज्ञापन
विज्ञापन
दो आरोपी रोहतक और नेपाल बॉर्डर से किगिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली । शालीमार बाग इलाके से आबकारी विभाग के सिपाही और चालक को अगवा कर रोहतक के शराब गोदाम में बंधक बनाने वाले अवैध शराब सप्लायर सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने सरगना राहुल नैन को हरियाणा के रोहतक, जबकि मास्टर माइंड विनोद कुमार को नेपाल बॉर्डर से गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से पुलिस ने मोबाइल फोन और वारदात में इस्तेमाल कार बरामद की है।
उत्तर पश्चिम जिला पुलिस उपायुक्त आकांक्षा यादव ने बताया कि 23 फरवरी तड़के 2.15 बजे सिपाही नरेश शर्मा अपने कार चालक राहुल के साथ अग्रवाल ऑटो मॉल शालीमार बाग के पास अवैध शराब आपूर्ति के संबंध में सूचना हासिल कर रहे थे। इसी दौरान अज्ञात लोगों ने इनकी पिटाई की और अगवा कर लिया। इन्हें बहालगढ़, हरियाणा ले गए और शराब गोदाम में बंधक बनाकर पिस्टल दिखाकर लूटपाट की। इसके बाद उन्हें छोड़ दिया। इसके बाद उन्होंने मामला दर्ज कराया।
Trending Videos