सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   India-Spain dialogue held at IP University

Delhi NCR News: आईपी विश्वविद्यालय में हुआ भारत-स्पेन संवाद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 12 Apr 2026 06:50 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ (आईपी) विश्वविद्यालय के पूर्वी दिल्ली परिसर में द्विपक्षीय समन्वय : भारत-स्पेन संबंध और उच्च शिक्षा के अवसर विषय पर उच्च स्तरीय संवाद आयोजित हुआ। इसमें राजनयिक, शैक्षिक और उद्योग जगत के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। इस अवसर पर स्पेन और अंडोरा में भारत के राजदूत जयंत के और एशिया-पैसिफिक और मध्य पूर्व के प्रबंध निदेशक समीर मित्तल ने भाग लिया। राजदूत ने वैश्विक आर्थिक और तकनीकी बदलाव के बीच भारत-स्पेन संबंधों की बढ़ती गहराई को रेखांकित किया और कहा कि उच्च शिक्षा इस साझेदारी को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। वहीं आईपी विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर महेश वर्मा ने नवाचार, अनुसंधान और एआई, स्थिरता, स्वास्थ्य विज्ञान और प्रबंधन जैसे प्रमुख क्षेत्रों में वैश्विक सहयोग पर ध्यान केंद्रित करने पर प्रकाश डाला। ब्यूरो
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed