आज हर दिन भारतीय रेलवे द्वारा करीब 2 करोड़ लोग यात्रा करते हैं। 13 लाख से अधिक ऑनलाइन टिकट आईआरसीटीसी पोर्टल - www.irctc.co.in - के ई-टिकट आउटलेट के माध्यम से बुक किए जाते हैं। जब 2002 में भारतीय रेलवे ने खानपान और पर्यटन निगम (आईआरसीटीसी) लॉन्च किया था, तो पहले दिन केवल 29 ऑनलाइन टिकट बुक किए गए थे। भारतीय रेल ने यात्रियों को बेहतर सेवाएं प्रदान करने के लिए नए दिशा-निर्देश किए हैं।
IRCTC ने ऑनलाइन टिकट आरक्षण के लिए नियमों में किया बदलाव, ये 10 खास बातें आपको जरूर जाननी चाहिए
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यात्री को आईआरसीटीसी पोर्टल के माध्यम से 120 दिनों पहले तक टिकट बुक करने की अनुमति है। रेलवे राज्य मंत्री राजेन गोहेन ने हाल ही में लोकसभा में एक लिखित उत्तर में यह घोषणा की। मंत्री ने कहा कि ऑनलाइन टिकट आरक्षण प्रणाली और भारतीय रेलवे की तत्काल योजना को मजबूत करने के लिए ये कदम उठाए जा रहे हैं। रेलवे ने हाल ही में सुविधा के दुरुपयोग से बचने के लिए तत्काल टिकट बुकिंग प्रणाली के लिए कुछ नियमों को भी बदल दिया है। आगे पढ़िए क्या हैं बुकिंग और रिफंड के नियम-
1. एक यूजर आईडी से एक महीने में छह टिकट बुक किए जा सकते हैं। यदि उपयोगकर्ता आधार सत्यापित है, तो वह एक महीने में 12 टिकट बुक कर सकता है। एक व्यक्ति सुबह 8 बजे से सुबह 10 बजे के बीच शुरुआती घंटों के दौरान केवल दो टिकट ही बुक कर सकता है।
2. सिंगल पेज या क्विक बुक सेवाएं 8 बजे से 12 बजे के बीच उपलब्ध नहीं होते हैं।
3. संशोधित नियमों में सुरक्षा का एक अतिरिक्त स्तर (सिक्योरिटी लेवल) शामिल किया गया है। अब उपयोगकर्ता को अपनी व्यक्तिगत जानकारी - युजर नेम, ईमेल, मोबाइल नंबर, चेक बॉक्स इत्यादि भरने के बाद एक सुरक्षा (सिक्योरिटी) प्रश्न का उत्तर देना आवश्यक है।
4. एजेंट को सुबह 8 बजे से 8.30 बजे, सुबह 10 बजे से सुबह 10.30 बजे और 11 बजे से 11.30 बजे के बीच टिकट बुक करने की अनुमति है। अधिकृत आरक्षण एजेंट ऑनलाइन आरक्षण के पहले 30 मिनट के दौरान तत्काल टिकट बुक नहीं कर सकते।
5. ऑनलाइन टिकट बुकिंग टाईम सेंसिटिव बना दिया गया है। यात्री विवरण भरने का मानक समय 25 सेकंड है। यात्री विवरण पृष्ठ और भुगतान पृष्ठ पर कैप्चा के लिए न्यूनतम इनपुट समय 5 सेकंड है।
6. भुगतान करने के लिए दस सेकंड दिए जाते हैं। सभी उपयोगकर्ताओं के लिए नेट बैंकिंग के माध्यम से भुगतान के लिए ओटीपी प्रणाली अनिवार्य कर दी गई है।