{"_id":"6a43afd6da8a2474e50014e3","slug":"jnu-announces-recruitment-for-non-academic-posts-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-143367-2026-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: जेएनयू ने गैर शैक्षणिक पदों पर निकाली भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: जेएनयू ने गैर शैक्षणिक पदों पर निकाली भर्ती
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
267 पदों के लिए 27 जुलाई तक कर सकेंगे आवेदन
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) में नौकरी की चाह रखने वाले उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर है। विश्वविद्यालय ने 267 गैर-शैक्षणिक पदों पर भर्ती निकाली है। इच्छुक उम्मीदवार 27 जुलाई शाम पांच बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। इसके लिए https://jnunt.samarth.edu.in/ पर जाकर आवेदन करना होगा। इसमें ग्रुप ए से लेकर ग्रुप सी के विभिन्न पद है। इसमें असिस्टेंट रजिस्ट्रार, जूनियर असिस्टेंट, कुक, मल्टी टास्किंग स्टाफ, मेस हेल्पर, एग्जीक्यूटिव इंजीनियर(इलेक्ट्रिकल), एक्जीक्यूटिव इंजीनियर(सिविल), रिसर्च ऑफिसर, सेक्शन ऑफिसर, पर्सनल असिस्टेंट, प्रोफेशनल असिस्टेंट, कंप्यूटर ऑपरेटर, प्राइवेट सेक्रेटरी, स्टेनोग्राफर, असिस्टेंट मैनेजर सहित कई दूसरे पद शामिल है। भर्ती के लिए परीक्षा और साक्षात्कार का आयोजन किया जाएगा। इसमें लिखित परीक्षा को 70 फीसदी और साक्षात्कार को 30 फीसदी वेटेज दिया जाएगा। हालांकि ग्रुप बी और ग्रुप सी के पदों के लिए साक्षात्कार नहीं होगा। इसके लिए आवश्यकतानुसार कंप्यूटर आधारित लिखित परीक्षा और स्किल टेस्ट के आधार पर चयन किया जाएगा।