पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Monsoon delays nights feel as hot as day with a chance of relief for next six days from today in Delhi-NCR

Delhi-NCR: मानसून की लेटलतीफी, रात में भी दिन जैसी गर्मी का एहसास, आज से अगले छह दिन राहत की फुहार के आसार

Tue, 30 Jun 2026 06:56 AM IST
Digvijay Singh अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: Digvijay Singh Updated Tue, 30 Jun 2026 06:56 AM IST
सार

दिल्ली में अब केवल अधिकतम तापमान ही गर्मी की गंभीरता तय नहीं करेगा। आने वाले समय में हीट इंडेक्स (फील्स लाइक टेम्परेचर) ही लोगों के लिए असली खतरे का पैमाना बनता जा रहा है।

विज्ञापन
Monsoon delays nights feel as hot as day with a chance of relief for next six days from today in Delhi-NCR
दिल्ली-एनसीआर में मौसम ने किया बुरा हाल - फोटो : AI

विस्तार

मानसून की लेटलतीफी से सूरज कड़े तेवर के बीच दिल्ली-एनसीआर में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है। आसमान से ऐसा लग रहा है मानों आग बरस रही हो। मौसम शुष्क बना रहने की वजह से दिन के साथ रात के तापमान में भी इजाफा हो रहा है। सोमवार को भी लोग गर्मी और उमस से परेशान नजर आए। दिल्ली में असल तापमान के मुकाबले गर्मी अधिक महसूस की गई। ज्यादातर इलाकों में सुबह से ही तेज धूप निकली। दिन चढ़ने के साथ धूप और तेज होती गई।  दिल्ली में अधिकतम तापमान 42.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, लेकिन हीट इंडेक्स यानी महसूस होने वाला तापमान 52 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। वहीं, न्यूनतम तापमान 31.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इन दिनों रात में भी दिन के जैसा गर्मी का अहसास हो रहा है।

विज्ञापन


आज से अगले छह दिन राहत की फुहार पड़ने के आसार, गिरेगा पारा
दिल्ली में अगले छह दिनों तक मौसम का मिजाज बदला-बदला रहेगा। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार दिल्ली में 30 जून से 5 जुलाई के बीच मौसम में लगातार बदलाव देखने को मिलेगा। वहीं, मौसम विभाग की भविष्यवाणी है कि 2 जुलाई से उत्तर-पश्चिम भारत पर एक नए पश्चिमी विक्षोभ दस्तक देगा। इसका असर 30 जून की सुबह देखने को मिल सकता है। इन दिनों आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। दोपहर या शाम के समय गरज के साथ हल्की बारिश हो सकती है।
विज्ञापन


राजधानी में गर्मी का बदल रहा मिजाज
दिल्ली में अब केवल अधिकतम तापमान ही गर्मी की गंभीरता तय नहीं करेगा। आने वाले समय में हीट इंडेक्स (फील्स लाइक टेम्परेचर) ही लोगों के लिए असली खतरे का पैमाना बनता जा रहा है। इसकी वजह मई और जून के दौरान हवा में लगातार बढ़ने वाली आर्द्रता है, जो वास्तविक तापमान से कहीं अधिक गर्मी का एहसास कराती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली में इसका असर पिछले कुछ साल में लगातार देखने को मिला। दिल्ली में आमतौर पर जून और जुलाई के दौरान नमी बढ़ जाती है, जिससे हीट इंडेक्स या महसूस होने वाला तापमान बढ़ जाता है। साथ ही, इस सीजन दिल्ली में लू के तीन दौर अप्रैल, मई और जून में देखे गए।


मौसम विभाग के आकंड़ों पर नजर डालें तो, 5 जुलाई 2025 को वास्तविक तापमान 37.1 डिग्री सेल्सियस था, लेकिन लोगों ने 54 डिग्री सेल्सियस जैसी गर्मी महसूस की। इसी तरह 22 मई 2024 को तापमान 43.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जबकि हीट इंडेक्स 55.4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। इस साल भी जून के अंतिम दिनों में यही स्थिति देखने को मिल रही है। पिछले तीन दिन से फील्स लाइक तापमान लगातार 50 डिग्री सेल्सियस के पार बना हुआ है।  27 जून को अधिकतम तापमान 41.3 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि हीट इंडेक्स 51.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 28 जून को वास्तविक तापमान 41.8 डिग्री सेल्सियस था, लेकिन महसूस होने वाला तापमान 50.7 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed