फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   JNU harassment case Police notice served at Congress MP Bimol's residence

जेएनयू यौन उत्पीड़न मामला: कांग्रेस सांसद बिमोल के घर पुलिस का नोटिस, जांच में शामिल होने के लिए बुलाया

Wed, 14 Oct 2026 03:35 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Wed, 14 Oct 2026 03:35 PM IST
सार

JNU harassment case: दिल्ली पुलिस ने जेएनयू यौन उत्पीड़न मामले में कांग्रेस सांसद अंगोमचा बिमोल अकोइजम को जांच में शामिल होने के लिए बुलाया है। इसके लिए उनके घर पर एक नोटिस चिपकाया है।

विज्ञापन
JNU harassment case Police notice served at Congress MP Bimol's residence
कांग्रेस सांसद अंगोमचा बिमोल अकोइजम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वसंत कुंज नॉर्थ पुलिस स्टेशन ने कांग्रेस सांसद अंगोमचा बिमोल अकोइजाम के आवास के बाहर एक नोटिस चिपकाया है। यह नोटिस जेएनयू में उनके खिलाफ लगे यौन उत्पीड़न के आरोपों से संबंधित है। पुलिस ने इस नोटिस के माध्यम से सांसद को बीएनएसएस की धारा के तहत जांच में शामिल होने को कहा है।

विज्ञापन
Trending Videos

कांग्रेस सांसद ने क्या कहा?
हालांकि, अकोइजम ने आरोपों से इनकार किया है और जांच में प्रक्रियात्मक खामियों का आरोप लगाया है। कांग्रेस सांसद ने विश्वविद्यालय प्रशासन पर आरोप लगाया है कि उन्हें जांच रिपोर्ट की प्रति उपलब्ध नहीं कराई गई, जो उनके अपील के अधिकार का प्रयोग करने के लिए आवश्यक थी। उन्होंने पीओएसएच अधिनियम की धारा 16 के तहत गोपनीयता प्रावधानों के उल्लंघन का भी आरोप लगाया है और दावा किया है कि उनकी पहचान समय से पहले उजागर कर दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

समिति की रिपोर्ट को पुलिस ने बनाया आधार
पुलिस सूत्रों ने बताया कि दिल्ली पुलिस ने जेएनयू प्रशासन द्वारा आरोप लगने के बाद बनाई गई समिति की रिपोर्ट को आधार बनाकर एफआईआर दर्ज की है। एफआईआर के अनुसार आंतरिक समिति ने शिकायतकर्ताओं के बयान, गवाहों के पक्ष, प्रोफेसर की ओर से दिए गए स्पष्टीकरण और अन्य उपलब्ध साक्ष्यों का आकलन किया था। 

रिपोर्ट में कहा गया है कि समिति ने आरोपों को सही पाते हुए उनके व्यवहार को अनुचित बताया। इसमें कहा गया कि यौन संकेत देने वाले आचरण और अवांछित शारीरिक संपर्क से महिला विद्यार्थियों के साथ पेशेवर मर्यादाओं का उल्लंघन हुआ। इससे उनके लिए डराने वाला, अपमानजनक और प्रतिकूल शैक्षणिक माहौल बना। समिति ने यह भी कहा कि आचरण की प्रकृति और शिकायतकर्ताओं पर उसके प्रभाव को ध्यान में रखना जरूरी है।

विज्ञापन

कब दर्ज हुआ मामला?
दिल्ली पुलिस ने 11 अक्तूबर को वसंत कुंज नॉर्थ पुलिस स्टेशन में जेएनयू के मुख्य सुरक्षा अधिकारी द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर बीएनएस की धारा 75, 75(1)(i), 75(1)(iv) और 79 के तहत एफआईआर दर्ज की। मामले की जांच जारी है। इस बीच भाजपा की महिला नेताओं के एक प्रतिनिधिमंडल ने राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की और इस मामले में कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए एक ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधिमंडल में लोकसभा सांसद कमलजीत सहरावत, बांसुरी स्वराज और मालविका देवी, राज्यसभा सांसद एस. फांगनोन कोन्याक और गीता शाक्य और वरिष्ठ भाजपा नेता रेखा शर्मा शामिल थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed