सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Kaliyuga father threw his daughter in the garbage.

Delhi NCR News: कलयुगी बाबुल ने बेटी को कूड़े में फेंका

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 19 May 2026 08:00 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
रोहिणी जिले की घटना, एक महीने 12 दिन की है मासूम, मां ने पुलिस को दी सूचना
Trending Videos




संवाद न्यूज एजेंसी
नई दिल्ली। रोहिणी जिले के बुध विहार इलाके से मंगलवार को दिल झकझोर देने वाली घटना सामने आई। बेटी के जन्म से नाराज एक पिता ने अपनी एक महीने 12 दिन की मासूम बच्ची को रिठाला इलाके में नाले के पास कूड़े के ढेर में फेंक दिया। गनीमत रही कि समय रहते पुलिस ने बच्ची को सुरक्षित बरामद कर लिया। पुलिस
ने
आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है। रोहिणी जिला पुलिस उपायुक्त शशांक जयसवाल ने बताया, कि 17 मई को बुध विहार थाना पुलिस को पीसीआर कॉल के जरिए एक महिला ने सूचना दी थी, कि उनकी नवजात बच्ची को उनका पति घर से लेकर चला गया है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम शिकायतकर्ता महिला के घर पहुंची। महिला ने बताया कि उसका पति सज्जन कुमार सुबह-सुबह उनकी डेढ़ महीने की बेटी को अपने साथ ले गया है। महिला ने यह भी बताया, कि यह उनकी पहली संतान है। उसका पति बेटी के जन्म से खुश नहीं था। मामले की गंभीरता को देखते हुए बुध विहार थाना में अपहरण समेत संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई। पुलिस ने मुखबिरों की मदद से कुछ ही देर में आरोपी सज्जन कुमार (20) को पकड़ लिया। पूछताछ में उसने खुलासा किया कि वह बच्ची को पाल कॉलोनी पार्क के पास गंदे नाले के किनारे छोड़ आया है। पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और आसपास के इलाके में सघन तलाशी अभियान चलाया। करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद बच्ची को कूड़े के ढेर के पास से बरामद कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed