केजरीवाल ने भाजपा-कांग्रेस पर साधा निशाना, 'सौ-सौ चूहे खाकर बिल्ली हज को चली'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रपति द्वारा ऑफिस ऑफ प्रॉफिट बिल को वापस किए जाने के बाद से आम आदमी पार्टी के 21 विधायकों की सदस्यता दांव पर लगी है, जिसके बाद बौखलाए सीएम केजरीवाल ने आज एक प्रेस कांफ्रेंस में भाजपा और कांग्रेस पर जबरदस्त हमला बोला।
केजरीवाल कांफ्रेंस में आंकड़े रखते हुए कहा कि दिल्ली में संसदीय सचिव रखने की परंपरा तो 1953 से चली आ रही है ऐसे में आप के साथ ऐसा दोगलापन क्यों किया जा रहा है।
उन्होंने बीजेपी और पीएम मोदी पर सीधा हमला सवाल किया कि वही काम बीजेपी करे तो सही और हम करें तो गलत है। ये तो वही बात हुई सौ-सौ चूहे खाकर बिल्ली हज को चली।
केजरीवाल ने प्रेस कांफ्रेंस में अपनी पार्टी को सबसे ईमानदार और अच्छा काम करने वाला बताया। उन्होंने कहा हमारे विधायक पढ़े लिखे हैं और दिल्ली सरकार पूरे देश में सबसे अच्छा काम करने वाली सरकार हैं।
केजरीवाल ने बीजेपी के शासनकाल का हवाला देते हुए कहा कि 1997 में भाजपा के सीएम ने भी संसदीय सचिव नियुक्त किए थे और शीला जी ने भी तब यह संवैधानिक था और अब यह असंवैधानिक हो गया है।
अंत में केजरीवाल बोले कि मोदी जी आपकी दुश्मनी मुझसे है तो मैं हाथ जोड़कर आपसे विनती करता हूं कि आप चाहे मुझे मार लीजिए, डांट लीजिए कुछ भी कर लीजिए पर दिल्लीवासियों को परेशान मत कीजिए।

कमेंट
कमेंट X