फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Kumar Vishwas targets Hindu Mahasabha leader over his remark

हिंदू महासभा के नेता के बयान पर कुमार विश्वास का पलटवार, बोले- दोनों तरफ है जहालत बराबर जगी हुई

Mon, 27 Jan 2020 05:42 PM IST
Abhishek Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Abhishek Singh Updated Mon, 27 Jan 2020 05:42 PM IST
विज्ञापन
Kumar Vishwas targets Hindu Mahasabha leader over his remark
कुमार विश्वास - फोटो : अमर उजाला (फाइल फोटो)

पूर्व आप नेता और कवि कुमार विश्वास ने ट्वीट कर हिंदू महासभा और अन्य कट्टरपंथियों को निशाने पर लिया है। कुमार ने हिंदू महासभा के एक नेता का वीडियो ट्वीट किया है जिसमें हिंदू महासभा के नेता कहते हुए सुना गया है कि उनका संगठन 26 जनवरी और 15 अगस्त नहीं मानता है, संविधान के अंदर अखंड हिंदू राष्ट्र की कल्पना होनी चाहिए थी, सनातन संस्कृति का मिश्रण होना चाहिए था जिसे संविधान के अंदर रखा नहीं गया है जिस कारण हम इसका विरोध करते हैं। 

विज्ञापन


इस वीडियो को लेकर रविवार को कुमार विश्वास ने ट्वीट किया। उन्होंने इस ट्वीट के जरिए ऐसे लोगों को जाहील करार दिया है। कुमार ने लिखा, "इशलिए नहीं करते हैं ! तू है कौन भई ? इसी संविधान के कारण मिला 'आधार कार्ड-मतदाता कार्ड-पासपोर्ट' अपने हवन-कुंड में डाल और निकल ले चल दोनों तरफ है 'जहालत' बराबर जगी हुई।"
विज्ञापन


बता दें कि कुमार विश्ववास ऐसे लोगों को निशाने पर लेते रहे हैं। वह हर मंच से राजनीतिक पार्टियों को भी निशाने पर लेने का कोई मौका हाथ से नहीं जाने देते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले जब अरविंद केजरीवाल दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन करने पहुंचे थे उसी वक्त केजरीवाल ने ट्वीट कर अरविंद केजरीवाल को निशाने पर लिया। उन्होंने कहा कि 'फैमिली? जिस अन्ना को पिता कहा, जिस योगेंद्र यादव को बड़ा भाई कहा, जिस दोस्त को छोटा भाई कहा, उन सब के साथ जैसा षड्यंत्रकारी हत्यारों जैसा व्यवहार किया था, इन बेचारों के साथ भी वैसा ही व्यवहार करोगे क्या? कम से कम, 'परिवार-संस्कार-सरोकार' जैसे शब्दों को तो बख्श दो अब। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed