{"_id":"6a81bc87d9e8f4cd51074a93","slug":"campaign-for-freedom-from-waste-begins-today-following-independence-day-celebrations-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-150907-2026-08-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: स्वतंत्रता दिवस के जश्न के बाद आज से कूड़े से आजादी की मुहिम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: स्वतंत्रता दिवस के जश्न के बाद आज से कूड़े से आजादी की मुहिम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता आज शुरू करेंगी एमसीडी का दिल्ली को कूड़े से आजादी-स्वच्छता अभियान-2026
अमर उजराला ब्यूरो
नई दिल्ली। स्वतंत्रता दिवस का जश्न मनाने के बाद अब राजधानी को कूड़े से आजादी दिलाने की मुहिम शुरू होगी। एमसीडी सोमवार से दिल्ली को कूड़े से आजादी-स्वच्छता अभियान-2026 शुरू करेगी। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता इस अभियान की शुरुआत करेंगी।
एमसीडी के सभी 12 जोन में चलने वाले इस अभियान के तहत कूड़ा संवेदनशील स्थानों को चिन्हित कर विशेष सफाई कराई जाएगी। सड़कों, गलियों, बाजारों, आवासीय क्षेत्रों, झुग्गी बस्तियों और सार्वजनिक स्थानों पर लंबे समय से जमा कूड़े को हटाने के साथ उसका उचित निस्तारण सुनिश्चित करने पर जोर रहेगा।
अभियान के दौरान सार्वजनिक शौचालयों, पार्कों, बाजारों और अन्य भीड़भाड़ वाले स्थानों की सफाई पर भी विशेष ध्यान रहेगा। एमसीडी का लक्ष्य है कि कूड़ा उठाने की व्यवस्था को अभियान के बाद भी नियमित रूप से जारी रखा जाए।
विज्ञापन
एमसीडी इस अभियान में नागरिकों, आरडब्ल्यूए, बाजार संगठनों, स्कूल-कॉलेजों, सामाजिक संस्थाओं और अन्य संगठनों को भी जोड़ेगी। लोगों को खुले में कूड़ा नहीं डालने, गीले और सूखे कचरे को अलग रखने तथा अपने आसपास सफाई बनाए रखने के लिए जागरूक किया जाएगा।
पिछले साल भी चला था अभियान
पिछले वर्ष भी मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के निर्देश पर दिल्ली को कूड़े से आजादी अभियान चलाया गया था। अभियान के शुरुआती दो सप्ताह में 2.6 लाख से अधिक नागरिक इससे जुड़े थे। इस दौरान प्रतिदिन औसतन 12,373 टन कचरा एकत्र किया गया था, जबकि जुलाई में यह आंकड़ा करीब 11 हजार टन प्रतिदिन था। पिछले साल अभियान के दौरान रेलवे ट्रैक के आसपास से 689.63 टन कचरा हटाया गया था।