फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   DTC bus hits scooter; one dead, two injured.

Delhi NCR News: डीटीसी बस ने स्कूटी में मारी टक्कर, एक की मौत, दो घायल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 16 Aug 2026 07:08 PM IST
विज्ञापन
-बाबा हरिदास नगर के ढिचाऊं बस डिपो के पास हुआ हादसा, चालक बस छोड़कर भागा
विज्ञापन

-पुलिस बस चालक के खिलाफ लापरवाही से मौत का मामला दर्ज कर उसकी तलाश में जुटी
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
बाबा हरिदास नगर के ढिचाऊं बस डिपो के पास शनिवार शाम एक तेज रफ्तार डीटीसी बस ने स्कूटी में टक्कर मार दी। हादसे में सोनू नाम के एक युवक की मौके पर मौत हो गई, वहीं राहुल समेत दो अन्य घायल हो गए। घायलों को तुरत पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया। डीटसी चालक घटना को अंजाम देकर मौके से बस छोड़कर भाग गया। हादसे से गुस्साए लोगों ने बस पर पथराव कर उसके शीशे तोड़ दिए। पुलिस ने बस और स्कूटी को जब्त किया है। पुलिस ने चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने से मौत का केस किया है। पुलिस आरोपी चालक की पहचान कर उसकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।

पुलिस के अनुसार शनिवार शाम छह बजे बाबा हरिदास नगर थाना पुलिस को नजफगढ़-नांगलोई रोड पर खुशी स्वीट्स एंड रेस्तरां के सामने जय विहार नाले के पास सड़क हादसे की जानकारी मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने देखा कि वहां काफी भीड़ जमा है। एक क्षतिग्रस्त बस और स्कूटी वहां खड़ी थी। बस के पिछले पहिये से कुचले गए एक युवक का शव सड़क पर पड़ा था। वहीं स्थानीय लोग घायल हुए स्कूटी सवार दो युवकों को पास के अस्पताल लेकर जा चुके थे। पुलिस वहां से राव तुला राम अस्पताल पहुंची। जहां इलाज करवा रहे 19 साल के रोहन ने बताया कि वह 24 साल के सोनू और एक अन्य दोस्त के साथ स्कूटी से यूईआर-2 की तरफ से नजफगढ़-नांगलोई रोड की ओर आ रहे थे। इसी दौरान कमरुद्दीन नगर की ओर जा रही डीटीसी बस ने स्कूटी में कंडक्टर साइड से टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही स्कूटी गिर गई और सोनू बस के पिछले पहिये की चपेट में आ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed