फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   launched at Navyug School students to learn using

Delhi NCR News: नवयुग स्कूल में शुरू हुई विकसित भारत अनुभवशाला, एआई-एआर-वीआर से पढ़ेंगे विद्यार्थी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jul 2026 07:05 PM IST
विज्ञापन
नवयुग स्कूल में शुरू हुई विकसित भारत अनुभवशाला, एआई-एआर-वीआर से पढ़ेंगे विद्यार्थी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। नई दिल्ली नगरपालिका परिषद (एनडीएमसी) ने सरोजिनी नगर स्थित नवयुग स्कूल में दिल्ली के सरकारी विद्यालयों में पहली एआई, ऑगमेंटेड रियलिटी (एआर) और वर्चुअल रियलिटी (वीआर) आधारित विकसित भारत अनुभवशाला शुरू की है। एनडीएमसी के उपाध्यक्ष कुलजीत सिंह चहल ने इसका उद्घाटन किया। कक्षा छह से 10 के विद्यार्थियों को इस लैब के जरिए आधुनिक तकनीक आधारित अनुभवात्मक शिक्षा दी जाएगी।
यह पहल प्रधानमंत्री के डबल एआई (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस व एस्पिरेशनल इंडिया) व विकसित भारत @2047 विजन से प्रेरित है। लैब में आठ वीआर हेडसेट लगाए गए हैं, जिनके जरिए विद्यार्थी 3-डी सिमुलेशन के माध्यम से ऐतिहासिक स्मारकों, सौरमंडल, मानव शरीर रचना, पर्यावरणीय तंत्र व सांस्कृतिक विरासत को समझ सकेंगे।
विज्ञापन

कुलजीत सिंह चहल ने कहा कि एआई को केवल विषय नहीं, बल्कि सीखने की प्रक्रिया का हिस्सा बनाया गया है। एनडीएमसी की निदेशक (शिक्षा) कृतिका चौधरी ने इसे जिज्ञासा, आत्मविश्वास, डिजिटल साक्षरता व समस्या समाधान क्षमता विकसित करने में सहायक बताया। यह लैब विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच, नवाचार व तकनीकी दक्षता बढ़ाने की दिशा में एक अहम कदम है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed