{"_id":"6a4e463b170a679daf0366fd","slug":"letter-written-to-ugc-regarding-difficulties-in-fellowship-approval-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-144726-2026-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: फेलोशिप मंजूरी में दिक्कत को लेकर यूजीसी को लिखा पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: फेलोशिप मंजूरी में दिक्कत को लेकर यूजीसी को लिखा पत्र
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जेएनयू छात्र संघ बोला-
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) के फेलोशिप पोर्टल में तकनीकी खामी के चलते शोधार्थियों को जेआरएफ और एसआरएफ फेलोशिप की मासिक मंजूरी को लेकर परेशानी हो रही है। इसे लेकर जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) छात्र संघ ने यूजीसी सचिव को पत्र लिखा है। पत्र के अनुसार, वेबसाइट में तकनीकी खराबी के चलते बड़ी संख्या में छात्र इस महीने अपनी फेलोशिप मंजूर नहीं करा सके। हर महीने यह प्रक्रिया आठ तारीख तक पूरी करनी होती है मगर, सात जुलाई तक भी अधिकांश शोधार्थी पोर्टल पर आवेदन पूरा नहीं कर पाए।
छात्र संघ के अनुसार समय पर मंजूरी नहीं होने से फेलोशिप में देरी होगी। इससे शोध कार्य, प्रयोगशाला गतिविधियों और अन्य शैक्षणिक कार्यों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा। पत्र में यूजीसी से वेबसाइट की तकनीकी समस्याओं का तत्काल समाधान करने को कहा है। छात्र संघ ने इस महीने के लिए फेलोशिप मंजूरी की आखिरी तारीख बढ़ाकर 15 जुलाई करने की भी मांग की। छात्र संघ ने कहा, इससे शोधार्थियों को राहत मिलेगी और वह बिना किसी तकनीकी बाधा के अपनी फेलोशिप मंजूरी प्रक्रिया पूरी कर सकेंगे।