फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Life imprisonment in Ankit Sharma murder case; family says death penalty should have been awarde

Delhi NCR News: अंकित शर्मा हत्याकांड में उम्रकैद, परिवार बोला फांसी की सजा होनी चाहिए थी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jul 2026 10:55 PM IST
विज्ञापन
नई दिल्ली। आईबी अधिकारी अंकित शर्मा हत्याकांड में पांच दोषियों को उम्रकैद की सजा सुनाई गई है। परिवार ने इस फैसले पर थोड़ी संतुष्टि जताई है। हालांकि, उनकी मांग है कि दोषियों को फांसी की सजा मिलनी चाहिए थी।
विज्ञापन

अंकित के भाई अंकुर शर्मा ने कहा कि अदालत को मामले को रेयरेस्ट ऑफ द रेयर मानते हुए मिसाल बनने वाली सजा देनी चाहिए थी। उन्होंने कहा, जब यह घटना हुई थी, तभी से परिवार की मांग थी कि दोषियों को कड़ी-से-कड़ी सजा मिलनी चाहिए। अंकित के भाई अंकुर ने कहा, उस वक्त जो चश्मदीद थे, उन्होंने बताया था कि 15 से ज्यादा लोगों ने मिलकर अंकित को मारा था, लेकिन सजा सिर्फ पांच लोगों को ही हुई है। अंकुर ने कहा कि फिलहाल दिल्ली पुलिस की एसआईटी और परिवार के वकील आगे की कानूनी प्रक्रिया पर विचार कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यदि मामला आगे जाता है तो परिवार को उम्मीद है कि अंकित को इंसाफ मिलेगा। उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें जानकारी मिली है कि दोषी फैसले के खिलाफ हाईकोर्ट जा सकते हैं। अंकुर ने भारत सरकार और न्यायपालिका से अपील करते हुए कहा कि मामले को रेयरेस्ट ऑफ द रेयर मानते हुए त्वरित न्यायिक प्रक्रिया अपनायी जाए।
विज्ञापन

परिवार पर गहरा असर
अंकित की मौत के बाद परिवार की जिंदगी बदल गई है। परिवार ने खजूरी खास स्थित अपना घर छोड़ दिया है। अब वे गाजियाबाद में किराए के मकान में रहते हैं। अंकुर ने कहा कि इन छह सालों में परिवार ने घर, आसपास के लोगों, रिश्तेदारों और भाई को खो दिया। पाया कुछ भी नहीं। पारिवारिक कार्यक्रमों में अंकित की कमी महसूस होती है, खासकर रक्षा बंधन और भाई दूज पर बहन को उसकी याद आती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

देश सेवा का सपना
अंकुर ने अपने भाई अंकित को याद करते हुए बताया कि वह बचपन से देश की सेवा करना चाहते थे। उनके गांव के कई युवा सेना में हैं और कुछ शहीद भी हुए हैं। अंकित भी देश के लिए शहीद होना चाहते थे। अंकुर ने कहा कि वह अपने भाई की हत्या को भूल नहीं सकते। उन्होंने उम्मीद जताई कि आज के फैसले से अंकित की आत्मा को शांति मिली होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed