सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Light drizzle brings down pollution, but air remains in poor category

Delhi NCR News: हल्की बूंदाबांदी से प्रदूषण में आई गिरावट, फिर भी खराब श्रेणी में हवा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 01 Feb 2026 07:41 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
-सीपीसीबी के अनुसार, शाम पांच बजे हवा में पीएम10 की मात्रा 167.6 और पीएम2.5 की मात्रा 100.6 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर दर्ज
Trending Videos

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। राजधानी में बीते देर रात हुई हल्की बूंदाबांदी और तेज हवाओं ने प्रदूषण को कम कर दिया है। ऐसे में रविवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 265 दर्ज किया गया जो कि हवा की खराब श्रेणी है। इसमें शनिवार की तुलना में 50 सूचकांक की गिरावट दर्ज की गई। दूसरी ओर, एनसीआर में नोएडा की हवा सबसे अधिक प्रदूषित रही। यहां एक्यूआई 252 दर्ज किया गया। गाजियाबाद में 343, गुरुग्राम में 206 और ग्रेटर नोएडा में 200 एक्यूआई दर्ज हुआ। इसके अलावा, फरीदाबाद की हवा सबसे साफ रही। यहां सूचकांक 160 दर्ज किया गया। यह हवा की मध्यम श्रेणी है।



दिल्ली में वायु गुणवत्ता प्रबंधन के लिए निर्णय सहायता प्रणाली के अनुसार, वाहन से होने वाला प्रदूषण 12.58 फीसदी रहा। इसके अलावा पेरिफेरल उद्योग से 8.58, आवासीय इलाकों से 3.34, निर्माण गतिविधियों से 1.93 और कूड़ा जलाने से होने वाले प्रदूषण की 1.30 फीसदी की भागीदारी रही। सीपीसीबी के अनुसार, रविवार को हवा उत्तर-पूर्व दिशा से 6 किलोमीटर प्रतिघंटा की गति से चली। वहीं, अनुमानित अधिकतम मिश्रण गहराई 1000 मीटर रही। इसके अलावा, वेंटिलेशन इंडेक्स 3500 मीटर प्रति वर्ग सेकंड रहा। दूसरी ओर, शाम पांच बजे हवा में पीएम10 की मात्रा 167.6 और पीएम2.5 की मात्रा 100.6 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर दर्ज की गई। वहीं, केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) का पूर्वानुमान है कि बुधवार तक हवा इसी श्रेणी में बरकरार रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article