सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Two African nationals arrested for drug trafficking

Delhi NCR News: मादक पदार्थों की तस्करी में दो अफ्रीकी नागरिक गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 01 Feb 2026 08:18 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
-दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने दोनों को दबोचा नशीली गोलियां हुईं बरामद
Trending Videos

-एक अफ्रीकी है इंजीनियर, दोनों ही विदेशी अवैध रूप से भारत में रह रहे थे, पूछताछ
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने एक ड्रग सिंडिकेट का खुलासा कर दो अफ्रीकी नागरिकों को गिरफ्तार किया है। पहचान प्रेशियस उर्फ प्रॉमिस (26) और जेफ्री बोटेंग उर्फ माइक (44) के रूप में हुई है। पुलिस ने इनके पास से नशीली गालियां बरामद की हैं। छानबीन में पुलिस को पता चला कि पुलिस से बचने के लिए आरोपी फर्जी नंबर और डिलीट किए गए कम्युनिकेशन का इस्तेमाल कर रहे थे। आरोपी दिल्ली-एनसीआर में मादक पदार्थों की सप्लाई करते थे। पुलिस पकड़े गए आरोपी से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है। अपराध शाखा के पुलिस उपायुक्त विक्रम सिंह ने बताया कि पिछले कई महीने से वरिष्ठ अधिकारियों की देखरेख में मादक पदार्थों के खिलाफ एक अभियान चलाया जा रहा है। इसका मकसद राजधानी में साइकोट्रॉपिक पदार्थों की तस्करी में शामिल ड्रग तस्करों के नेटवर्क का पता कर उनको पकड़ने का है।
अफ्रीकी नागरिक प्रेशियस उर्फ प्रॉमिस पेशे से इंजीनियर है। वर्ष 2022 में वह मेडिकल वीजा पर भारत आया था। वीजा समाप्त होने के बाद वह अवैध रूप से भारत में रह रहा था। घाना, अफ्रीका का रहने वाला जेफ्री बोटेंग उर्फ माइक वर्ष 2018 में भारत आया था। यह भी भारत में अवैध रूप से भारत में रह रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article