{"_id":"6a732a1e15f57ca4880e3d65","slug":"liquor-consignment-seized-two-fugitive-criminals-caught-in-bihar-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-149173-2026-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: शराब तस्करी में बिहार से पकड़े गए दो भगोड़े बदमाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: शराब तस्करी में बिहार से पकड़े गए दो भगोड़े बदमाश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
-बाहरी-उत्तरी जिला के भलस्वा डेयरी पुलिस ने शराब तस्करी के मामले में फरार चल रहे बदमाश को सिवान से दबोचा
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
बाहरी-उत्तरी जिला के भलस्वा डेयरी पुलिस ने अलग-अलग मामलों में फरार चल रहे दो बदमाशों को बिहार से दबोचा है। आरोपियों की पहचान सिवान, बिहार निवासी पसपत (27) और किशनगंज, बिहार निवासी मोहम्मद रमजानी (62) के रूप में हुई है। शराब तस्करी के एक मामले में पसपत की पुलिस को तलाश थी। वहीं दूसरे मामले में हत्या के मामले में मोहम्म्द रमजानी फरलो लेकर गायब हो गया था। दिल्ली पुलिस ने आरोपी को बिहार के किशनगढ़ में जाकर उसे दबोचा है। पुलिस दोनों से पूछताछ कर मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने रजमानी को बंगाल-बिहार के बॉर्डर से गिरफ्तार किया है। पुलिस से बचने के लिए यह बंगाल भाग रहा था। छानबीन के दौरान पता चला कि वर्ष 2016 में अगवा कर हत्या के मामले में रमजानी गिरफ्तार हुआ था। बाद में वह अदालत से मामले में फरलो लेकर गायब हो गया