{"_id":"6a7333283a6a0ea82e0acb88","slug":"chief-minister-rekha-gupta-heard-the-grievances-of-delhi-residents-at-janseva-sadan-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-149227-2026-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने जनसेवा सदन में सुनीं दिल्लीवासियों की समस्याएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने जनसेवा सदन में सुनीं दिल्लीवासियों की समस्याएं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो
महिलाओं ने दिल्ली लक्ष्मी योजना का जताया आभार
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बुधवार को मुख्यमंत्री जनसेवा सदन में आयोजित जनसुनवाई के दौरान दिल्ली के विभिन्न क्षेत्रों से आए नागरिकों की समस्याएं सुनीं। पेंशन, स्वास्थ्य, शिक्षा, आयुष्मान भारत योजना, संपत्ति व नियमितीकरण सहित कई मुद्दे उठाए गए। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई व समयबद्ध निपटान के निर्देश दिए। पेंशन से जुड़ी शिकायतों पर विशेष संज्ञान लेते हुए हर मामले की जांच कर पात्रों को समय पर लाभ देने को कहा।
रेखा गुप्ता ने कहा कि जनसुनवाई केवल शिकायत निस्तारण का माध्यम नहीं, बल्कि जनता के विश्वास व सुशासन के संकल्प को मजबूत करने का मंच है। इसके जरिए प्रशासन को जवाबदेह व पारदर्शी बनाया जाएगा।
जनसुनवाई में बड़ी संख्या में महिलाएं भी शामिल हुईं। उन्होंने मुख्यमंत्री से मुलाकात कर दिल्ली लक्ष्मी योजना के लिए आभार व्यक्त किया। महिलाओं ने इसे आर्थिक सशक्तीकरण की ऐतिहासिक पहल बताते हुए कहा कि इस योजना ने उनके सम्मान, आत्मनिर्भरता व आर्थिक सुरक्षा को नई मजबूती दी है।